1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उत्तर प्रदेश: यमुना एक्सप्रेस वे पर दो कारों के आपस में टकराने से चार लोगों की मौत, चार अन्य गंभीर रूप से घायल

उत्तर प्रदेश: यमुना एक्सप्रेस वे पर दो कारों के आपस में टकराने से चार लोगों की मौत, चार अन्य गंभीर रूप से घायल

Yamuna Expressway car accident: मथुरा के सूरीर थाना क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 87 पर दो कारों के आपस में टकरा जाने के बाद यह हादसा हुआ.

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Yamuna Expressway car accident: यमुना एक्सप्रेस वे पर हुआ भीषण सड़क हादसा, उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार (4 नवंबर) की रात एक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। मथुरा के सूरीर थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे के माइलस्टोन 87 पर दो कारों के आपस में टकराने के बाद यह हादसा हुआ. सभी घायलों को मथुरा जिला अस्पताल ले जाया गया है।

पढ़ें :- धुरंधर 2 के क्लाइमैक्स में दिखे ऑटो चालक हरजीत ने अपनी फिल्म नहीं देखी- वजह जानकर दिल भर आएगा

पुलिस ने कहा, “मथुरा के सूरीर थाना क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 87 पर दो कारों की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मथुरा जिला अस्पताल ले जाया गया।”

सुयरों से मिली जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार मारुति सियाज़ गाड़ी डिवाइडर से जा टकराई। जैसे ही सियाज गाड़ी डिवाइडर से टकराई, उसमें आग लग गई। लेकिन जिस तरह से दूसरी गाड़ी हादसे का शिकार हुई, वो जानतर सभी हैरान रह गए। हादसे का शिकार हुई सियाज गाड़ी का पहिया निकल गया और ये पहिया पीछे से आ रही बोलेरो से जा टकराया। जैसे ही सियाज का पहिया बोलेरो के नीचे घुसा, एसयूवी अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके बाद ये दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें चार लोगों की मौत हो गई।

सूचना मिलते ही, पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी मिली है कि राया निवासी चंद्रपाल और अलीगढ़ निवासी विशंभर की मौके पर ही मौत हो गई। राया निवासी घायल हरेंद्र ने अस्पताल में अपना दम तोड़ दिया। बोलरो में सवार 6 साल की राखी, और चार साल की प्रयांशी, एक महिला और अन्य व्यक्ति घायल हो गए हैं। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए मथुरा जिला अस्पताल में एडमिट कराया है।

पढ़ें :- रणवीर सिंह-कांतारा विवाद: कर्नाटक HC ने माफीनामे का दिया आदेश, चामुंडी मंदिर भी जाएंगे
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com