UP News : कप्तानगंज में छात्रों के दो गुटों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट में गंभीर रूप से घायल 15 वर्षीय करन साहनी की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, छात्रों के दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान दूसरे पक्ष का सहयोगी समझकर 15 वर्षीय करन साहनी के साथ मारपीट की गई। परिजनों का आरोप है कि करन का इस विवाद से कोई लेना-देना नहीं था, इसके बावजूद उसे निशाना बनाया गया।
पढ़ें :- प्रयागराज में सैन्य बैंड की शानदार प्रस्तुति, देशभक्ति के रंग में रंगा कोबरा ऑडिटोरियम
घटना की जांच की जा रही..
मारपीट में करन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल कप्तानगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। हालांकि अस्पताल ले जाते समय ही करन ने दम तोड़ दिया। किशोर की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी आक्रोश है। किसी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
यह भी पढ़ें : 15 अगस्त को लेकर कानपुर में हाई अलर्ट, मॉल से होटल तक पुलिस की चेकिंग
मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सिद्धार्थ वर्मा ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है और मामले में जल्द कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और विवाद में शामिल लोगों की भूमिका की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस की कार्रवाई और जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।
Disclaimer
पढ़ें :- राष्ट्रपति भवन से बस्ती के युवा आकाश गुप्ता को मिला स्वतंत्रता दिवस समारोह का निमंत्रण
इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।