Yamuna River : कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती ने अचानक यमुना नदी में छलांग लगा दी। युवती को नदी में कूदते देख मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई, जिसके बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवती की तलाश के लिए राहत एवं बचाव अभियान शुरू कराया गया।
पढ़ें :- रेखा गुप्ता सरकार का बड़ा प्लान, जल-सीवर व्यवस्था पर हजारों करोड़ का निवेश
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती अचानक यमुना नदी के किनारे पहुंची और देखते ही देखते नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद आसपास मौजूद लोग बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए। कुछ स्थानीय लोगों ने युवती को तलाशने का प्रयास किया, लेकिन नदी का जलस्तर बढ़ा होने के कारण रेस्क्यू में काफी कठिनाई सामने आई।
यह भी पढ़ें : ‘स्कूल यूनिफॉर्म अनुशासन, बच्चों के बीच समानता…’, स्कूल में हिजाब पहनने की मांग पर बोला हाईकोर्ट, याचिका खारिज
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र में युवती की तलाश शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए CO सिटी अवनीश कुमार भी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान की निगरानी की। पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से भी घटना के संबंध में जानकारी जुटाई।
यमुना नदी में जलस्तर बढ़ा होने के कारण पुलिस के सामने चुनौती और बढ़ गई है। युवती की तलाश के लिए नदी के संभावित स्थानों पर सघन खोजबीन की जा रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन को प्रभावी बनाने के लिए SDRF की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जो नदी में उतरकर युवती की तलाश कर रही है। फिलहाल नदी में छलांग लगाने वाली युवती की पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन मौजूद लोगों के अनुसार, युवती उदी मोड़ की तरफ से आई थी।
पढ़ें :- हरियाली शिल्प मेला, प्रयागराज के उत्तर मध्य क्षेत्र में 26 अगस्त से 6 सितंबर तक आयोजन
पुलिस छलांग लगाने के कारण का लगा रही पता
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही युवती की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि युवती ने आखिर किस वजह से यह कदम उठाया। घटना के बाद यमुना नदी के आसपास बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने लोगों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है, ताकि राहत एवं बचाव अभियान में किसी तरह की बाधा न आए।
कुछ महिलाएं भी घटनास्थल पर पहुंची हैं, जिनका कहना है कि उनकी लड़की भी बीते दिन से लापता है, जिनके साथ सिविल लाइन थाना पुलिस भी मौजूद है और यमुनापार पर लगे कैमरों को देखकर वह पुष्टि भी कर रहे हैं, लेकिन युवती का कोई सुराग न मिल पाने के कारण अभी तक कोई पुष्टि नहीं हो सकी।
फिलहाल युवती का कोई सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस और SDRF की टीम द्वारा लगातार तलाश जारी है। युवती के मिलने के बाद ही घटना की पूरी स्थिति और उसके नदी में छलांग लगाने के कारणों का पता चल सकेगा।
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।
पढ़ें :- धामी सरकार की कैबिनेट बैठक, मंत्रिमंडल ने 17 प्रस्तावों को दी मंजूरी
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।