1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हरियाली शिल्प मेला, प्रयागराज के उत्तर मध्य क्षेत्र में 26 अगस्त से 6 सितंबर तक आयोजन

हरियाली शिल्प मेला, प्रयागराज के उत्तर मध्य क्षेत्र में 26 अगस्त से 6 सितंबर तक आयोजन

Hariyali Craft Fair : संगम नगरी प्रयागराज के उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र यानी एनसीजेडसीसी में बुधवार 26 अगस्त से 6 सितंबर तक 12 दिवसीय हरियाली शिल्प मेले का आयोजन होने जा रहा है।✍️शोएब रिज़वी

By HO BUREAU 

Updated Date

Hariyali Craft Fair : संगम नगरी प्रयागराज के उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र यानी एनसीजेडसीसी में बुधवार 26 अगस्त से 6 सितंबर तक 12 दिवसीय हरियाली शिल्प मेले का आयोजन होने जा रहा है। जन सहयोग एवं विकास संस्थान की ओर से वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया जा रहे हरियाली शिल्प मेले में 20 राज्यों के हस्तशिल्पी शिरकत करेंगे।

पढ़ें :- रेखा गुप्ता सरकार का बड़ा प्लान, जल-सीवर व्यवस्था पर हजारों करोड़ का निवेश

इसमें विभिन्न राज्यों के हस्तशिल्प,हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट,होम डेकोर, कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और फूड प्रोडक्ट्स की अच्छी रेंज मिलेगी। इसके साथ ही यूपी के विभिन्न जिलों के खाद्य उत्पादों के भी स्टाल लगाए जाएंगे। शिल्प मेले में स्वदेशी वस्तुओं को प्रोत्साहित करने के लिए ग्राहकों को विशेष छूट और कई तरह के आकर्षक ऑफर भी दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें : ‘स्कूल यूनिफॉर्म अनुशासन, बच्चों के बीच समानता…’, स्कूल में हिजाब पहनने की मांग पर बोला हाईकोर्ट, याचिका खारिज

जन सहयोग एवं विकास संस्थान के प्रबंधक अनूप श्रीवास्तव के मुताबिक, अब तक इस हरियाली शिल्प मेले में स्टाल लगाने के लिए 110 दुकानदारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। उनके मुताबिक, सरकार की ओडीओपी योजना को बढ़ावा देने और हस्तशिल्पियों को बाजार देने के उद्देश्य से वर्ष भर में चार शिल्प मेले संस्थान द्वारा आयोजित किए जाते हैं।

इसमें हरियाली शिल्प मेला, दीपावली शिल्प मेला और मनोरंजन शिल्प मेला जैसे नाम से मेले का आयोजन किया जाता है। शिल्प मेले के प्रबंधक अनूप श्रीवास्तव के मुताबिक मेला सुबह 11:00 बजे से रात 9:00 बजे तक चलेगा। इस मेले में लोक कलाकारों द्वारा प्रतिदिन स्टेज कार्यक्रम किए जाएंगे।

पढ़ें :- धामी सरकार की कैबिनेट बैठक, मंत्रिमंडल ने 17 प्रस्तावों को दी मंजूरी

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।

✍️शोएब रिज़वी

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

पढ़ें :- यमुना नदी में युवती ने लगाई छलांग, SDRF की टीम ने संभाला मोर्चा, तलाश जारी
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com