लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के दुबग्गा के बेगरिया में केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के नए मकान में शुक्रवार की सुबह तड़के चार बजे भाजपा कार्यकर्ता की पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक के सिर में गोली मारी गई है।
पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिल रही स्पेशल ट्रेनिंग, अब सड़क हादसों में बचेंगी जानें
पिस्टल सांसद के बेटे विकास किशोर की बताई जा रही है। परिजनों ने छह लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। बेगरिया फरीदीपुर निवासी मृतक विनय श्रीवास्तव (24) भाजपा कार्यकर्ता था। केंद्रीय राज्यमंत्री के बेटे विकास किशोर उर्फ आशु के साथ रहता था। शुक्रवार की सुबह तड़के 4 बजे विनय के सिर में पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी गई। शव बेड के पास जमीन पर पड़ा था।
मौके पर अरुण प्रताप सिंह उर्फ बंटी, शमीम बाबा, अंकित वर्मा, अजय रावत सहित दो अन्य अज्ञात लोग मौजूद थे। परिजनों ने अजय, अंकित और शमीम पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मंत्री कौशल किशोर ने घटना की जानकारी पुलिस कमिश्नर को दी।
मृतक के भाई ने कहा कि विकास किशोर हमेशा हमारे भाई विनय को साथ ले जाते थे। पिस्टल साथ में रखते थे। कल वह विनय को साथ नहीं ले गए और पिस्टल भी छोड़ गए। ये साजिश है, गहनता से जांच होनी चाहिए।
मंत्री ने कहा- घटना के वक्त उनका बेटा दिल्ली में था
पढ़ें :- Sultanpur में डबल मर्डर से हड़कंप, जमीनी विवाद में भाई, पिता की गोली मारकर हत्या
केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने कहा है कि घटना के वक्त उनका बेटा यहां मौजूद ही नहीं था वह दिल्ली में था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जो सच होगा वो सामने निकल कर आएगा। घर में चार से पांच लोग मौजूद थे। मुझे पता चला तो मैंने कमिश्नर से संपर्क किया। जो पिस्टल है वो मेरे बेटे की है। विनय 2017 से मेरे बेटे के साथ है। जिसकी हत्या हुई, वह बहुत अच्छा लड़का था।
पुलिस पर कोई दबाव नहीं, पुलिस जांच करे। जो भी दोषी हो पुलिस उस पर सख्त कार्रवाई करें। उस घर में सिर्फ बेटा और उसके दोस्त रहते हैं। साथ में रहने वाले दोस्त घर पर रुकते थे। मेरा बेटा विकास कल शाम से 4.30 बजे से दिल्ली में मौजूद है। वह थोड़ी देर में लखनऊ पहुंचने वाला है। मैं चाहता हूं कि पुलिस हत्याकांड का खुलासा करें।