Maharashtra news: एक छेड़छाड़ की घटना पुणे शहर से सामने आ रही है पुणे के येवालेवाड़ी इलाके में एक लड़की ग्राहक से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने और उसे जबरन चूमने के आरोप में 42 वर्षीय जोमैटो डिलीवरी मैन को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि जोमैटो डिलीवरी बॉय ने ऑर्डर देने के दौरान युवती से पानी मांगा और मौका मिलने पर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। युवती की तहरीर पर पुणे पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पढ़ें :- पाकिस्तान पर बड़ा जल संकट? रवि नदी परियोजना से बदलेगा समीकरण
Maharashtra | Pune City Police arrested a food delivery man for allegedly molesting a girl in Yewalewadi; later released on bail
Girl alleges she ordered on Zomato, Raees Shaikh came for delivery&asked for water. When she gave him water, he pulled her close&molested her: Police
— ANI (@ANI) September 20, 2022
पढ़ें :- फाइलों की राजनीति: ED की रेड, ममता की एंट्री और सत्ता का खुला टकराव
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, 17 सितंबर को येवालेवाड़ी में रात करीब साढ़े नौ बजे जोमैटो डिलीवरी बॉय ऑर्डर लेकर पहुंचा था। उसी दौरान डिलीवरी बॉय 40 वर्षीय रईश शेख ने छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। युवती की तहरीर पर कोंढवा थाना में दर्ज मुकदमे के अनुसार, उसने ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी से खाना मंगवाने के लिए ऑर्डर दिया था। रईस शेख खाना लेकर उसके घर पहुंचा। ऑर्डर देने के बाद शेख ने युवती से पानी मांगा था। युवती ने उसे पानी दिया तो उसने युवती को अपनी और खींच लिया। आरोप है कि धन्यवाद कहने का नाटक करते हुए डिलीवरी बॉय ने उसे चूम लिया।
युवती की तहरीर पर पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। अभी पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।