1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. बाबा सिदकी की इफ्तार पार्टी में किस-किस ने शिरकत की. और किनको करना पड़ा ट्रोल का सामना..

बाबा सिदकी की इफ्तार पार्टी में किस-किस ने शिरकत की. और किनको करना पड़ा ट्रोल का सामना..

हर बार की तरह इस बार भी बाबा सिदकी की इफ्तार पार्टी हुई मशहूर. कई बड़े सितारों ने शिरकत की. वहीं कई टीवी  ऐक्ट्रस ने भी अपना जलवा बिखेरा. कोरोना के बाद से ये दूसरी इफ्तार पार्टी रही. जिसे काफी ज़श्न के साथ मनाया गया. बता दें की बाबा सिदकी की इफ्तार पार्टी में कई बड़े कलाकारों ने शिरकत की. जिसमें सबसे पहला नाम है सलमान खान. जो हमेशा की तरह इस बार भी इफ्तार पार्टी में शामिल हुए.

By Rajni 

Updated Date

 

पढ़ें :- एक्शन, रहस्य और बदले की कहानी, क्यों ‘Dhurandhar’ ने रिलीज़ से पहले ही मचा दिया है बॉलीवुड में तूफान?

हर बार की तरह इस बार भी बाबा सिदकी की इफ्तार पार्टी हुई मशहूर. कई बड़े सितारों ने शिरकत की. वहीं कई टीवी  ऐक्ट्रस ने भी अपना जलवा बिखेरा. कोरोना के बाद से ये दूसरी इफ्तार पार्टी रही. जिसे काफी ज़श्न के साथ मनाया गया.

 

किस-किस ने की शिरकत

PUJA-PALAK सलमान खान ब्लैक पठानी सूट में नजर आये. जिसमें उनका लूक दंबग स्टाइल का लगा. वहीं  शहनाज गिल भी पहुंची. जहां उन्होंने पाकिस्तानी सूट में कहर ढाया. सुनील शेट्टी, प्रीटी जिंटा कई तमाम सितारों ने भी शिरकत की.

पढ़ें :- Upcoming Movies March 2026: बॉलीवुड में ‘रिलीज़ों का तूफ़ान’ हर हफ्ते नया धमाका, हर शुक्रवार नई कहानी

 

ट्रोल का भी करना पड़ा सामना

वहीं कुछ सेलिब्रिटीज को भी किसी न किसी वजह से ट्रोल भी किया गया. जिसमें सबसे पहला नाम है ‘किसी का भाई किसी की जान’ की लीड ऐक्ट्रस पूजा हेगड़े. जो ब्लैक कलर की शिमरी साड़ी में दिखाई दी. पर उनके बैकलैस ब्लाउज और डीप नैक पर लोगों ने ट्रोल किया. कहा की इफ्तार पार्टी में कोई ऐसे कपड़े पहन कर आता है.

 

वहीं सना खान भी अपने पति अनस के साथ इफ्तार पार्टी में पहुंची. जिस दौरान का एक विडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. दरअसल सना खान इन दिनों प्रेग्नेंट चल रही हैं. और इफ्तार पार्टी से उनके पति उन्हें हाथ पकड़ कर तेज-तेज ले जाते हुए नज़र आये. जिसके बाद वो काफी थकती हुई नज़र आयी. उन्होने फिर हारकर कहा की, अब मैं नहीं चल सकती. इस पर उनके पति का ये विहेवियर देखकर लोगों को उनपर खूब गुस्सा आया. और बहुत बुरा-भला भी कहा.

पढ़ें :- बॉलीवुड-साउथ का बड़ा धमाका! Salman Khan के साथ सुपरहीरो फिल्म में नजर आ सकती हैं Samantha Ruth Prabhu

 

जिसको लेकर सना को अपनी चुप्पी तोड़नी पड़ी और कहा की, ऐसा कुछ नहीं है मेरी तबियत ठीक नहीं लग रही थी. इसलिए वो मुझे जल्दी से गाड़ी में ले जाना चाह रहे थे. ड्राइवर से भी नहीं हो पा रहा था. आप लोग जैसा सोच रहे वैसा कुछ नहीं है.

 

 

‘द कपिल शर्मा शो’ के कलाकार कपिल के साथ-साथ कीकू शारदा और सुमोना चक्रवरती भी दिखाई दीं. वहीं सुनील ग्रोवर भी अलग अंदाज में दिखे. बिग बॉस की सबसे पॉपुलर जोड़ी प्रियंका-अंकित और तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा ने भी साथ पहुंच कर अपने जलवे बिखेरे.

 

पढ़ें :- सिनेमा से नफरत फैला रही सरकार? 'केरल स्टोरी 2' को जनता ने नकारा: राहुल

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com