Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए हुई रवाना

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए हुई रवाना

By HO BUREAU 

Updated Date

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम चेन्नई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए रवाना हो गई है। टी20 विश्व कप 2026 के बाद भारतीय टीम की यह पहली टी20 सीरीज है। टीम इंडिया पहले आयरलैंड और फिर इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगी। वहीं आयरलैंड सीरीज से श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान अपनी पारी का आगाज करेंगे।

पढ़ें :- Manu Bhaker बयान पर विवाद, खेलों पर उठे सवाल

 

भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ 2 व इंग्लैंड के खिलाफ 5 टी20 मैच खेलेगी

भारतीय टीम बेलफास्ट में आयरलैंड के खिलाफ 2 टी20 मैच खेलेगी। पहला मैच 26 जून और दूसरा मैच 28 जून को खेला जाएगा। इसके बाद से टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ 5 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। इंग्लैंड के खिलाफ 5 टी20 मुकाबले 1 जुलाई, 4 जुलाई, 7 जुलाई, 9 जुलाई और 11 जुलाई को खेले जाएंगे। टी20 सीरीज में श्रेयस अय्यर के कप्तानी की शुरुआत के साथ ही सबसे बड़ा आकर्षण वैभव सूर्यवंशी हैं। वैभव आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू करते हुए भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के लिए खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन ने तेंदुलकर ने 1989 में 16 साल और 205 दिन की उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ इंडिया के लिए डेब्यू किया था। वैभव सूर्यवंशी को 15 साल और 71 दिन की उम्र में आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज और एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय सीनियर टीम में चुना गया था। वैभव ने अपने चयन के साथ ही सबसे कम उम्र में चुने जाने का सचिन तेंदुलकर का 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

 

बीसीसीआई ने शुभमन गिला दी है वनडे टीम की कमान

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। सीरीज के तीनों मैच 14 व 16 और 19 जुलाई को खेले जाएंगे। वनडे टीम की कप्तानी शुभमन गिल को दी गई है। वहीं श्रेयस अय्यर को वनडे की टीम में उपकप्तान बनाया गया है। इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज को भारतीय टीम वनडे विश्व कप 2027 की तैयारी की तौर पर देख रही है।

पढ़ें :- IPL 2026: Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals कौन जीतेगा यह हाई-वोल्टेज मुकाबला?

 

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए बीसीसीआई ने युवा खिलाड़ियों को जताया है भरोसा

बीसीसीआई ने टी20 वर्ल्ड कप के बाद से ही टीम में युवा खिलाड़ियों को अधिक मौका देने की फैसला किया है। चयनकर्ता कमेटी के अध्यक्ष अजित अगरकर ने कुछ दिनों पहले ही आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया है। जिसमें कप्तान श्रेयस अय्यर, उपकप्तान तिलक वर्मा को बनाया गया है। टीम में 15 साल के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया गया है। टीम में सलामी बल्लेबाज के तौर पर अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन टीम में  हैं। वहीं मध्यक्रम में बल्लेबाजी के लिए श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा और शिवम दुबे को जगह मिली है। गेंदबाजी में स्पिन की कमान वरुण चक्रवतर्ती, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल को मिली है, जबकि तेज गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव को टीम में शामिल किया गया है।

 

देश और दुनिया की बाकि खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

 

पढ़ें :- IPL 2026 का सबसे बड़ा मुकाबला: रोमांच और रणनीति की जबरदस्त टक्कर

 

 

Advertisement