मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
खेल

Asian Games 2026 : फाइनल में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में हासिल की अपनी सबसे बड़ी जीत

Desk

Asian Games 2026 : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 में लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 147 रनों से रौंदा।

Asian Games 2026 : फाइनल में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में हासिल की अपनी सबसे बड़ी जीत
Asian Games 2026 : फाइनल में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में हासिल की अपनी सबसे बड़ी जीत
शेयर करें

Asian Games 2026 : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 में लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 147 रनों से रौंदा। भारतीय टीम ने इस जीत के साथ ही इतिहास रच दिया है। यह रनों के लिहाज से टीम इंडिया की टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक की सबसे बड़ी जीत है। भारतीय टीम से मिले 217 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की पूरी टीम सिर्फ 69 रन बनाकर ऑलआउट हुई। इससे पहले, भारत ने मलेशिया को एशिया कप 2018 में 142 रनों से हराया था।

भारतीय टीम की गेंदबाजों का प्रदर्शन फाइनल मुकाबले में शानदार रहा। दीप्ति शर्मा ने 4 ओवर के स्पेल में महज 6 रन खर्च करते हुए 3 विकेट चटकाए। वहीं, शेफाली वर्मा, श्रेयंका पाटिल और श्री चरणी ने दो-दो विकेट झटके। श्रीलंका की आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सकीं। टीम की ओर से सर्वाधिक 14 रन कौशानी नुथ्यांगना ने बनाए।

इससे पहले, टीम इंडिया की बल्लेबाजों का प्रदर्शन दमदार रहा। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए मिलकर 10 ओवर में 99 रन जोड़े। शेफाली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों में 48 रन बनाए। वहीं, मंधाना ने 45 गेंदों का सामना करते हुए 79 रन बनाए। अपनी इस पारी में भारतीय उपकप्तान ने 5 चौके और 7 छक्के लगाए।

हरमनप्रीत कौर ने 19 रनों का योगदान दिया। वहीं, अंत के ओवरों में ऋचा घोष ने 22 गेंदों 49 रनों की नाबाद पारी खेली। ऋचा ने 222 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 6 चौके और 3 छक्के लगाए। उन्होंने चौथे विकेट के लिए भारती फुलमाली (नाबाद 7 रन) के साथ मिलकर 19 गेंदों में 53 रन जोड़े। फाइनल में मिली हार के बावजूद श्रीलंका ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। वहीं, पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 31 रनों से हराकर ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया। (आईएएनएस)

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

शेयर करें