1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज और एशियन गेम्स 2026 से बाहर हर्षित राणा, यश ठाकुर को मिली जगह

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज और एशियन गेम्स 2026 से बाहर हर्षित राणा, यश ठाकुर को मिली जगह

Indian Team : भारतीय टीम को 13 सितंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है।

By HO BUREAU 

Updated Date

Indian Team : भारतीय टीम को 13 सितंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। हर्षित राणा अपनी इंजरी से न उबर पाने के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज और एशियन गेम्स 2026 से बाहर हो गए हैं।

पढ़ें :- बच्चों के अपहरण पर सख्त कानून की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

हर्षित राणा की जगह पर भारतीय टीम में यश ठाकुर को अफगानिस्तान टी20 सीरीज और एशियन गेम्स के लिए चुना गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस बात की जानकारी दी है। BCCI ने बताया, “पुरुष चयन समिति ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज और एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत की टीम में हर्षित राणा की जगह यश ठाकुर को शामिल किया है।”

हर्षित को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया था, लेकिन उन्हें पहले फिटनेस टेस्ट से गुजरना था। भारतीय बोर्ड ने बताया कि हर्षित को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए उनकी फिटनेस के आधार पर टीम में चुना गया था। हालांकि 7 सितंबर को गेंदबाजी के दौरान उनकी जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है।

BCCI का बयान

BCCI ने कहा कि “यह तेज गेंदबाज बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COI) में अपने रिहैब के दौरान अच्छी प्रगति कर रहा था। 7 सितंबर को मैच सिमुलेशन के दौरान गेंदबाजी करते समय उन्हें जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया, जिसके कारण हर्षित को टीम से बाहर होना पड़ा है।”

जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज के दौरान अपना डेब्यू करने वाले यश ने अब तक कुल 2 मैच खेले हैं और कुल 4 विकेट चटकाए हैं। हालांकि अच्छे प्रदर्शन के बावजूद यश को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम में नहीं चुना गया था। एशियन गेम्स 2026 के लिए भी भारतीय टीम कागज पर काफी मजबूत नजर आ रही है। एशियन गेम्स का आयोजन 19 सितंबर से जापान के आइची-नागोया में होना है। भारतीय टीम टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला क्वार्टर फाइनल के रूप में 28 सितंबर को खेलेगी।

पढ़ें :- Delhi : PM मोदी और प्रिंस रहीम आगा के बीच हुई मुलाकात, साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा

भारतीय टीम का स्क्वॉड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर

भारतीय टीम का स्क्वॉड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी और यश ठाकुर (आईएएनएस)

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

पढ़ें :- दिल्ली से यूपी तक सियासत पर चढ़ा 80s रेट्रो AI का खुमार

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com