1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. सरकार के इस कदम से सस्ता होगा खाने का तेल

सरकार के इस कदम से सस्ता होगा खाने का तेल

महंगाई के दौर में सरकार के इस कदम से लोगों को राहत मिल सकती है। सरकार ने रिफाइंड सोयाबीन और सूरजमुखी तेल  पर आयात शुल्क 17.5 फीसदी से घटाकर 12.5 फीसदी कर दिया है।

By Rajni 

Updated Date

नई दिल्ली। महंगाई के दौर में सरकार के इस कदम से लोगों को राहत मिल सकती है। सरकार ने रिफाइंड सोयाबीन और सूरजमुखी तेल  पर आयात शुल्क 17.5 फीसदी से घटाकर 12.5 फीसदी कर दिया है।

पढ़ें :- दिल्ली में ट्रैफिक से राहत की बड़ी तैयारी: बारापुला फेज-III और MB रोड कॉरिडोर को मिली मंजूरी

वित्त मंत्रालय  की ओर से गुरुवार को जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि घरेलू उपलब्धता बढ़ाने और कीमतों पर काबू के लिए यह कदम उठाया गया है। आमतौर पर भारत रिफाइंड के बजाए कच्चे सोयाबीन और सूरजमुखी तेल का आयात करता है।

रिफाइंड सोयाबीन और सूरजमुखी तेल  पर आयात शुल्क घटा

इसके बावजूद सरकार ने रिफाइंड सोयाबीन और सूरजमुखी तेल पर आयात शुल्क घटाया है। इस कटौती के साथ रिफाइंड खाद्य तेलों पर प्रभावी शुल्क 13.7 फीसदी हो गया है। सभी प्रमुख कच्चे खाद्य तेलों पर प्रभावी शुल्क 5.5 फीसदी है।  अभी रिफाइंड सोयाबीन और सूरजमुखी तेल का कोई आयात नहीं होता है।

पढ़ें :- मार्च की तपिश पर लगेगा ब्रेक! उत्तर भारत में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com