1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. तंजावुर में रथयात्रा में करंट से 2 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत

तंजावुर में रथयात्रा में करंट से 2 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। यह हादसा बुधवार तड़के रथयात्रा के दौरान हुआ। रथयात्रा में शामिल होने के लिए आसपास के गांवों से भी श्रद्धालु आए थे।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

तंजावुर जिले के कालीमेडु में अप्पर मंदिर की रथयात्रा के दौरान कई लोग हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गए। पुलिस ने करंट लगने से 11 लोगों की मौत की पुष्टि की है। इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को तंजावुर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

पढ़ें :- Raghav Chadha बनाम अपनी ही पार्टी Aam Aadmi Party में जुबानी जंग तेज

पुलिस के मुताबिक मृतकों में कुछ बच्चे भी शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। यह हादसा बुधवार तड़के रथयात्रा के दौरान हुआ। रथयात्रा में शामिल होने के लिए आसपास के गांवों से भी श्रद्धालु आए थे। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रथयात्रा एक मोड़ से गुजर रही थी। इसी दौरान रथ पर खड़े लोग हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गए।

पुलिस के मुताबिक करंट की चपेट में आने से रथ क्षतिग्रस्त हो गया है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। राहत और बचाव कार्य जारी है। हादसे की जांच की जा रही है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।

 

पढ़ें :- कल का IPL मुकाबला: रोमांच, रणनीति और जीत की जंग
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com