Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. ‘मैंने आम आदमी पार्टी को 60 करोड़ दिए’, सुकेश चंद्रशेकर ने कहा- कोर्ट को सबकुछ लिखित में दिया

‘मैंने आम आदमी पार्टी को 60 करोड़ दिए’, सुकेश चंद्रशेकर ने कहा- कोर्ट को सबकुछ लिखित में दिया

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Ranbaxy: 3 days ED custody to Sukesh Chandrashekhar and Leena Maria in 200 crore fraud case

नई दिल्ली: मंडोली जेल में बंद ‘महाठग’ सुकेश चंद्रशेखर ने पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी के बाद एक बार फिर आम आदमी पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं.200 करोड़ रुपये की महाठगी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ने फिर कहा कि उसने आम आदमी पार्टी को 60 करोड़ रुपये दिए.सुकेश की चार्जशीट में कहा गया है कि दीपक रामनानी से सुकेश चंद्रशेखर की मुलाकात यूनिटेक के प्रमोटर संजय चंद्र के जरिए हुई. सुकेश ने दीपक रामनानी के जरिए अदिति सिंह से 57 करोड़ रुपए लिए. शिवेंद्र मोहन सिंह और मलविंदर से भी उसकी मुलाकात हुई, जो बेल लेने की कोशिश हुई थी.

पढ़ें :- दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा ने आग लगाकर की आत्महत्या, 3 पन्नों का सुसाइड नोट

दरअसल, सुकेश एआईएडीएमके पार्टी से जुड़े ‘दो पत्ती चुनाव चिन्ह’ के मामले में कोर्ट में पेश हुआ. उसके बाद उसकी पेशी 200 करोड़ रुपये की महाठगी में पटियाला हाउस कोर्ट में भी हुई. उसके बयान पर बीजेपी ने आप पर सवाल खड़ा किया और पूछा कि असली ठग कौन है, सुकेश या अरविंद केजरीवाल?

इस बारे में आप की फौरी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. इससे पहले आप के नेता सुकेश चंद्रशेखर के इस बयान को सिरे से नकार चुके हैं. उनका कहना है कि सुकेश बीजेपी की भाषा का बोल रहा है और जेल से बाहर आने के बाद वह बीजेपी का हाथ थामेगा. दूसरी ओर, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज भी पेशी के लिए पहुंचीं. उसके मामले की जांच कर रही ईडी का आरोप है कि जैकलीन ने सुकेश चंद्रशेखर से जबरदस्त महंगे गिफ्ट लिए हैं.

ईडी के मुताबिक, सुकेश ने खुद कबूला है कि 57 करोड़ कलेक्ट किए गए हैं. सुकेश से मोबाइल और कुछ सामान जब्त किया गया. सुकेश ने बताया है कि इस अमाउंट से जेल अथॉरिटी को गिफ्ट भेजे गए हैं. मोहनराज के लिए गाड़ी खरीदी गई है, जिसमें Lamborgini जैसी 26 लग्जरी गाड़ियां खरीदी गईं. डीजी तिहाड़ संदीप गोयल को 5 करोड़ दिए गए हैं. बी मोहनराज को रियल स्टेट में निवेश के लिए 9 करोड़ दिए गए हैं.

गौरतलब है कि सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज का नाम भी शामिल है. उन पर ये आरोप हैं कि उन्होंने सुकेश से महंगे गिफ्ट लिए हैं। इस मामले की जांच चल रही है.

पढ़ें :- 2027 से व्हाट्सएप और अन्य मैसेजिंग ऐप्स पर लागू हो सकते हैं नए नियम, सिम हटाते ही बंद हो सकता है अकाउंट एक्सेस
Advertisement