Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. शनिवार का राशिफल – 21 जनवरी 2023 (Daily Horoscope)

शनिवार का राशिफल – 21 जनवरी 2023 (Daily Horoscope)

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

1 मेष राशि (Aries)- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है. कुछ कामों में आप आज निसंकोच आगे बढ़ेंगे, जिससे आपको समस्या भी हो सकती है. आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में यदि सम्मिलित हो, तो उसमें आप अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें. कारोबार कर रहे लोगों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है.

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal : चंद्रमा का संचार धनु राशि में होगा

2. वृषभ राशि (Taurus)- आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है. आप अपने सगे संबंधियों की बातों पर पूरा ध्यान देंगे और कार्यक्षेत्र में आपको अपने अनुभव का पूरा लाभ मिलेगा. आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मनोरंजन की यात्रा पर भी जा सकते हैं.आपको किसी काम में हाथ डालने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है. आप अपने घर आज भजन कीर्तन में पूजा-पाठ आदि का आयोजन भी कर सकते हैं.

3. मिथुन राशि (Gemini)- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है. आप अपने डेली रूटीन में कुछ बदलाव करने की सोच सकते हैं.किसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए आप किसी के साथ कोई साझेदारी भी करने में कामयाब रहेंगे. आपको कुछ ठगी लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो वह आपको परेशान कर सकते हैं.

.4. कर्क राशि (Cancer)- आज आपको किसी जोखिम भरे काम को करने से बचना होगा. आप अपने करीबियों की बात का पूरा मान रखेंगे, लेकिन आप किसी से भला बुरा ना बोलें. व्यापार में यदि कुछ समस्याएं आ रही थी, तो उनमें आज सुधार होगा. आप अपने कार्य पर पूरा फोकस बनाए रखें, तभी वह पूरे होते दिख रहे हैं. अपनी कुछ गलतियों से आपको सीख लेनी होगी.

5. सिंह राशि (Leo)-6. कन्या राशि (Virgo)- आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है. आप उत्साह से भरे रहेंगे, जिसके कारण आप किसी बड़े निवेश की योजना बना सकते हैं. करियर को लेकर यदि आपके मन में कुछ उलझन चल रही थी, तो वह भी आज दूर होगी. घूमने फिरने के दौरान आज आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है.

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: मानसिक तनाव और हेल्थ अलर्ट

.7. तुला राशि (Libra)- आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है. आप अपने परिवार के सदस्यों की सलाह पर पूरा ध्यान देंगे. आर्थिक मामलों में यदि कुछ समस्या आ रही है, तो उनसे भी आपको छुटकारा मिलेगा. कार्यक्षेत्र में आज आप विनम्रता बनाए रखें. प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य कर रहे लोग आज किसी बड़ी डील को फाइनल कर सकते हैं. आपको अपने किसी मित्र की ओर से महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है.

8. वृश्चिक राशि (Scorpio)- आज आपको अपना आलस्य त्यागना होगा. परिवार का कोई सदस्य शुभ समाचार सुन सकता है. यदि परिवार में किसी सदस्य से अपने मन की इच्छा को जाहिर करेंगे, तो वह उसे पूरी कर सकते हैं. सामाजिक गतिविधियों में भी आज आप पूरी निष्ठा रखेंगे. भाई बंधुओं के साथ यदि रिश्तो में कुछ अनबन चल रही थी, तो वह दूर होगी और रिश्ते मजबूत होंगे.

9. धनु राशि (Sagittarius)- आज का दिन आप के मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा. आप अपनी वाणी व व्यवहार से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे. आपके जीवन स्तर में सुधार होगा. आप अपने व्यवसाय में मन मुताबिक लाभ मिलने से प्रसन्न रहेंगे. आपके घर परिवार में मेहमानों का आना जाना लगा रहेगा. संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं से आपको काफी हद तक छुटकारा मिलेगा.

10. मकर राशि (Capricorn)- आज का दिन आपके लिए व्यापार के मामले में अच्छा रहने वाला है. आप अपने परिवार के सदस्यों के प्रति जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे और आपकी कुछ दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी. लंबे समय से आप अपने रुके हुए कार्यों को यदि पूरा नहीं कर पाए, तो आज उन्हें पूरा कर सकते हैं. आप अपने स्वास्थ्य में बिल्कुल लापरवाही ना बरतें.

11. कुंभ राशि (Aquarius)- आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है. आपके कुछ बढ़ते हुए खर्चे आपका सिर दर्द बनेंगे, जिन पर आप लगाम लगाने की पूरी कोशिश करेंगे. कामकाज की तलाश में दर-दर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है. आपको अपने खान-पान की आदतों में बदलाव लाना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है.

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: किडनी-त्वचा पर असर, रहें सतर्क

12. मीन राशि (Pisces)- आज का दिन आपके लिए व्यवसाय संबंधित मामलों में सावधानी बरतने के लिए रहेगा. आप किसी बड़े लाभ के चक्कर में गलत योजनाओं में धन का निवेश ना करें. कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा और आपका यदि कोई पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद कानून में चल रहा है, तो उसमें आपको जीत मिल सकती है.

Advertisement