1 मेष राशि (Aries)- आज का दिन आपके मन में प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा. यदि आज आप अपने घर परिवार की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे और कुछ कामों को लेकर आज आप थोड़ा परेशान रहेंगे जिनके लिए आप अपने भाइयों से मदद मांग सकते हैं. आज आप राजनीति में कार्यरत लोग लोगों को जोड़ने में सफल होंगे. आपको आज किसी नई संपत्ति की प्राप्ति होती दिख रही है.
पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal : चंद्रमा का संचार धनु राशि में होगा
2. वृषभ राशि (Taurus)- आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है. लेन-देन के मामले में आज आप सावधान रहें. कार्य क्षेत्र में आज आप अधिकारियों से किसी बात पर नाराज हो सकते हैं. आप उनके द्वारा दिए काम को समय पर पूरा करें. यदि आपने अपने मन की बात किसी बाहरी व्यक्ति से शेयर की तो वह बाद में आपका मजाक बना सकता है.
3. मिथुन राशि (Gemini)- आज आपको शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा व अपनी सेहत के प्रति सचेत रहें. यदि कोई समस्या हो, तो उसे नजरअंदाज ना करें. संतान को आप संस्कारों व रीति-रिवाजों की शिक्षा दे सकते हैं. आपके कुछ निजी मामलों में आपको लापरवाही नहीं करनी है. आपको परिवार में किसी लड़ाई झगड़े में दोनों पक्षों की सुनकर ही सुलझा लेंगे.
.4. कर्क राशि (Cancer)- आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा. यदि आप किसी भूमि, वाहन, मकान आदि की खरीदारी करने जा रहे हैं तो उसके सभी पहलुओं को स्वाधीनता से जांच ले. स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा. साझेदारी में किसी काम को करने में आप पूरी रुचि दिखाएंगे, लेकिन दांपत्य जीवन में चल रही समस्याएं आज दूर होंगी.
5. सिंह राशि (Leo)- आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है. विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारियों में पूरी मेहनत और लगन से जुटे नजर आएंगे. नौकरी में कार्यरत लोग अपने कामों से अपने सीनियर्स को प्रसन्न रखेंगे, लेकिन आपको किसी पर अधिक विश्वास करना नुकसानदायक हो सकता है. आपको अपने किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा व जल्दी आप किसी की बातों में ना आए.
पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: मानसिक तनाव और हेल्थ अलर्ट
6. कन्या राशि (Virgo)- आज आपकी अध्ययन व अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी और आपको यदि धन संबंधित कोई समस्या चल रही थी, तो वह आपके मित्र की मदद से दूर होगी. मित्रों के साथ आप किसी पार्टी को करने की योजना बना सकते हैं. आप वरिष्ठ सदस्यों से बिजनेस संबंधित कोई मदद ले सकते हैं.
7. तुला राशि (Libra)- आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है, लेकिन आप अपने किसी मित्र की बातों में आकर किसी लड़ाई झगड़े में पड़ सकते हैं, जिससे आपको समस्या होगी. पारिवारिक विषयों में पूरी सक्रियता दिखाएंगे. आपके सांसारिक सुख के साधनों में भी वृद्धि होगी. आप अपने व्यापार में कुछ नई योजनाओं को लॉन्च करने के लिए प्लानिंग कर सकते हैं.
8. वृश्चिक राशि (Scorpio)- आज का दिन आपके लिए जन कल्याण के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा. सामाजिक जिम्मेदारियों को भी आप बखूबी निभाएंगे. आपको लाभ के चक्कर में किसी बड़े लाभ को हाथ से ना जाने दे, नहीं तो समस्या हो सकती हैं. आप कुछ नए लोगों से भी मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे. भाई बंधुत्व की भावना आज बढे़गी.
9. धनु राशि (Sagittarius)- आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है. आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी, जिससे आपका आत्मविश्वास और गहरा होगा. घर परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन होने से खुशियां बनी रहेगी. आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे, लेकिन वह संभव नहीं हो पाएगा.
10. मकर राशि (Capricorn)- आज का दिन आपको अपाकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलाएगी. रचनात्मक कार्यों से जोड़ने का आपको मौका मिलेगा. आपके किसी पुराने निवेश से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है. आप अपनी माता जी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते .
पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: किडनी-त्वचा पर असर, रहें सतर्क
11. कुंभ राशि (Aquarius)- आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहने वाला है. आप अपने करीबियों का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे. आपको अपनी अच्छी सोच का पूरा लाभ मिलेगा. आर्थिक मामलों में आप जल्दबाजी बिल्कुल ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है. आप अत्याधिक दिखावे के चक्कर में अधिक धन व्यय ना करें और अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाएं.
12. मीन राशि (Pisces)- आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए बेहतर रहने वाला है और कार्यक्षेत्र में भी आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होती दिख रही है. आपको कुछ नया सीखने को भी मिलेगा. किसी बड़े लक्ष्य की पूर्ति के लिए आपको अधिक मेहनत करनी होगी.