1.मेष राशि- क्रोध एवं बातचीत में संयत रहें. मन परेशान हो सकता है. परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं. माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है. आत्मविश्वास भरपूर रहेगा. धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है.
2.वृषभ राशि – मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें. परिवार का साथ मिलेगा.बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी. धन का लाभ मिलेगा. माता का साथ मिलेगा. जीवन में सुख-शान्ति रहेगी. मित्रों के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है.
पढ़ें :- 21 जून 2026 स्वास्थ्य राशिफल: सभी 12 राशियों के हेल्थ टिप्स
3.मिथुन राशि- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा. कारोबार में तरक्की के योग हैं. परिश्रम भी अधिक रहेगा,परन्तु स्वास्थ्य का ध्यान रखें. घर-परिवार में धार्मिक एवं मांगलिक कार्य हो सकते हैं. वाणी में मधुरता रहेगी. किसी भवन या सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं.
4.कर्क राशि – आज आपको नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे. आय में वृद्धि होगी. मान-सम्मान की प्राप्ति होगी. कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा. मन प्रसन्न रहेगा. कार्यक्षेत्र में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है. परिश्रम अधिक रहेगा. अफसरों का साथ मिलेगा.
5.सिंह राशि – मन अशान्त रहेगा, परन्तु वाणी का प्रभाव बढ़ेगा. रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे. भवन सुख में वृद्धि हो सकती है.किसी मित्र का सहयोग मिलेगा. माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें. परिवार की स्थिति पर ध्यान दें. पिता का साथ मिलेगा.
6.कन्या राशि – आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परन्तु धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें. पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा. नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा.तरक्की के मार्ग प्रशस्त होगें. किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है. माता से धन की प्राप्ति हो सकती है.
7.तुला राशि – आय में कमी एवं खर्च की स्थिति हो सकती है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है. अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं. भवन के रखरखाव एवं सुविधाओं के विस्तार पर खर्च बढ़ सकते हैं.
पढ़ें :- 20 जून 2026 स्वास्थ्य राशिफल: सभी 12 राशियों के हेल्थ टिप्स
8.वृश्चिक राशि – मानसिक शान्ति रहेगी. आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा. नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं. कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी. किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है. कारोबार की स्थिति में सुधार होगा. लाभ के अवसर मिलेंगे.परिश्रम अधिकता रहेगी. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें.
9.धनु राशि – आज आप व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचें. नौकरी के लिए परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे. वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है. सेहत का ध्यान रखें. मन परेशान हो सकता है. नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है.
10.मकर राशि – आत्मविश्वास बहुत रहेगा, परन्तु मन में नकारात्मकता के प्रभाव से बचें. लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है. मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है. भवन सुख की प्राप्ति हो सकती है.वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं. कार्यक्षेत्र में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे.
11.कुम्भ राशि – कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं.किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है. परिवार के साथ यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है. खर्चों की अधिकता से मन परेशान हो सकता है. बातचीत में संयत रहें. किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में परिवर्तन हो सकता है.
12.मीन राशि- मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी. आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे. पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा. कारोबार के विस्तार के अवसर मिल सकते हैं. यात्रा लाभप्रद रहेगी. भाइयों का सहयोग मिलेगा. कार्यक्षेत्र में सुधार होगा. आय में वृद्धि हो सकती है.