1. हिन्दी समाचार
  2. पंजाब
  3. पंजाबः पेट्रोल पंप से 80 हजार की लूट, नकाबपोश लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम

पंजाबः पेट्रोल पंप से 80 हजार की लूट, नकाबपोश लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम

लुटेरों ने पंप पर लूट की घटना को अंजाम दिया। श्री मुक्तसर साहिब के एक पेट्रोल पंप पर लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया।यह वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

By HO BUREAU 

Updated Date

मुक्तसर साहिब। लुटेरों ने पंप पर लूट की घटना को अंजाम दिया। श्री मुक्तसर साहिब के एक पेट्रोल पंप पर लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया।यह वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

पढ़ें :- पंजाब में बाढ़ का कहर: 10 जिलों में हाहाकार, बांधों पर जलस्तर ने तोड़ा खतरे का निशान

श्री मुक्तसर साहिब के मलोट रोड पर स्थित मंगे पेट्रोल पंप पर आज सुबह 6:30 बजे दो नकाबपोशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। पंप पर काम करने वाले कर्मचारी ने बताया कि आज सुबह पेट्रोल पंप पर दो युवक आए। उनके चेहरे बंधे हुए थे।

दोनों करीब 80 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। उस वक्त पेट्रोल पंप पर केवल एक ही कर्मचारी काम कर रहा था। सिक्योरिटी गार्ड बाथरूम गया हुआ था। कर्मचारियों ने लुटेरों को पकड़ने की कोशिश की। उनके पीछे भागे, लेकिन लुटेरे घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com