Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. मोरक्को में तेज भूकंप से 820 लोगों की जान गई, कई इमारतें मलबे में तब्दील

मोरक्को में तेज भूकंप से 820 लोगों की जान गई, कई इमारतें मलबे में तब्दील

By Rakesh 

Updated Date

रबात/माराकेशअफ्रीकी देश मोरक्को में शुक्रवार की देर रात आए भूकंप से काफी जान-माल का नुकसान पहुंचा है। मोरक्को सरकार ने तत्काल राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया है। भूकंप से अब तक 820 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 152 लोग जख्मी हो गए हैं।

पढ़ें :- हरियाणाः भूकंप से कांपा हरियाणा, पानीपत में रहा केंद्र, जन-धन की हानि नहीं

मोरक्को जियोलॉजिकल सेंटर के अनुसार भूकंप की तीव्रता 7.2 थी। यह अब तक का सबसे अधिक तीव्रता वाला भूकंप था। भूकंप की वजह से  कई इमारतें ढह गईं हैं। सड़कें तक उखड़ गई हैं। आवागमन ठप पड़ गया है। हजारों लोग मोरक्को प्रशासन के बनाए कैंप में शरण लिए हुए हैं।

भूकंप का एपिसेंटर एटलस पर्वत के पास इघिल नाम का गांव है, जो माराकेश शहर 70 किलोमीटर की दूरी पर है। भूकंप की गहराई जमीन से 18.5 किलोमीटर नीचे थी। पुर्तगाल और अल्जीरिया तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप से इमारतें मलबे में तब्दील हो गईं।

यूनेस्को  की विश्व धरोहर स्थल ऐतिहासिक माराकेच में पर्यटकों का ध्यान खींचने वाली लाल दीवारों के कुछ हिस्से भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। US जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक इससे पहले 1960 में अगादिर के पास 5.8 तीव्रता का भूकंप आया था। तब हजारों लोगों की मौत हो गई थी।

पढ़ें :- दहशतः DELHI-NCR में भूकंप के झटके, घरों से बाहर भागे लोग
Advertisement