1. हिन्दी समाचार
  2. बड़ी खबर
  3. हिंदुकुश क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर दो बार भूकंप के झटके, ताजिकिस्तान से लेकर अफगानिस्तान तक कांपी धरती

हिंदुकुश क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर दो बार भूकंप के झटके, ताजिकिस्तान से लेकर अफगानिस्तान तक कांपी धरती

Earthquake : राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने ताजिकिस्तान और अफगानिस्तान में भूकंप की जानकारी दी है।

By HO BUREAU 

Updated Date

Earthquake : राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने ताजिकिस्तान और अफगानिस्तान में भूकंप की जानकारी दी है। एनसीएस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसके बारे में बताया। दोनों ही भूकंप हिंदू कुश क्षेत्र में आए हैं, जो भूकंपीय दृष्टि से बेहद संवेदनशील माना जाता है।

पढ़ें :- सुप्रीम कोर्ट से राहत खत्म होते ही अभिषेक बनर्जी के सहयोगी सुमित रॉय गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, ताजिकिस्तान में गुरुवार शाम 10 सितंबर, 2026 को 5 बजकर 51 मिनट (आईएसटी) पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 मापी गई। भूकंप का केंद्र 37.907 अक्षांश और 72.742 देशांतर पर था और इसकी गहराई 132 किलोमीटर दर्ज की गई। इसका स्थान अफगानिस्तान के फैजाबाद शहर से लगभग 213 किलोमीटर पूर्व-उत्तर पूर्व (ईएनई) में बताया जा रहा है।

भूकंप की गहराई ज्यादा होने की वजह से इसके झटके कई इलाकों में महसूस किए गए, लेकिन अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। इससे पहले, अफगानिस्तान में भी भूकंप की पुष्टि हुई थी। अफगानिस्तान में बुधवार की रात 9 सितंबर, 2026 को 11 बजकर 32 मिनट (आईएसटी) पर 4.7 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया।

भूकंप का केंद्र 36.393 अक्षांश और 71.708 देशांतर पर 150 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। इसका स्थान भी अफगानिस्तान के फैजाबाद से 129 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व (एसई) में था। लगातार दो दिनों में दो भूकंप आने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। हिंदू कुश क्षेत्र में टेक्टोनिक प्लेटों की हलचल के कारण अक्सर इस तरह के मध्यम और गहरे भूकंप आते रहते हैं। गहराई ज्यादा होने के कारण सतह पर अक्सर नुकसान कम होता है, लेकिन झटके दूर-दूर तक महसूस किए जाते हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र लगातार इस क्षेत्र पर नजर बनाए हुए है और लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। (आईएएनएस)

Disclaimer

पढ़ें :- अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज और एशियन गेम्स 2026 से बाहर हर्षित राणा, यश ठाकुर को मिली जगह

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com