नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक कंपनी में आग लग गई है। आग सेक्टर 67 में मौजूद एक रेडीमेड गारमेंट्स की कंपनी में लगी है। अगर इतनी तेज है कि इसने अगल-बगल कि कंपनियों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। आग की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। विभाग से जुड़े लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुटे हुए हैं।
पढ़ें :- बांदा के महुआ विकास खण्ड क्षेत्र को योगी सरकार की बड़ी सौगात, बनाया जा रहा संपर्क मार्ग
आगजनी की घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि आग कितनी भीषण है। आग ने अगल-बगल की फैक्ट्रियों को भी अपनी चपेट में ले लिया, हालांकि अब दमकलकर्मी आग बुझाने में लगे हुए हैं। बताया गया कि आठ दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई हैं।