1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बांदा के महुआ विकास खण्ड क्षेत्र को योगी सरकार की बड़ी सौगात, बनाया जा रहा संपर्क मार्ग

बांदा के महुआ विकास खण्ड क्षेत्र को योगी सरकार की बड़ी सौगात, बनाया जा रहा संपर्क मार्ग

UP News : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश के कोने-कोने को बेहतरीन सड़कों और सुगम रास्तों से लगातार जोड़ने का काम कर रही है।✍️Sandeep

By HO BUREAU 

Updated Date

UP News : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश के कोने-कोने को बेहतरीन सड़कों और सुगम रास्तों से लगातार जोड़ने का काम कर रही है। इसी क्रम में बांदा जिले को विकास की एक और बड़ी सौगात मिली है। जनपद के महुआ विकास खंड क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध जोगनी माता मंदिर तक जाने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय ग्रामीणों का वर्षों पुराना सपना अब हकीकत में बदलने जा रहा है।

पढ़ें :- Kanpur : सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था और मरीजों की सुरक्षा को लेकर उठे गंभीर सवाल, Video वायरल

लोक निर्माण विभाग के द्वारा सहेवा नहर पटरी से लेकर जोगनी माता मंदिर तक मार्ग का निर्माण कार्य तेज गति से शुरू कर दिया गया है।इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना की कुल लागत 3 करोड़ 31 लाख रुपये है। योगी सरकार के इस फैसले से न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि क्षेत्र के इंफ्रास्ट्रक्चर को भी एक नई चमक मिलेगी। विभाग द्वारा इस ड्रीम प्रोजेक्ट को पूरा करने की समय सीमा 1 फरवरी 2027 निर्धारित की गई है।

श्रद्धालुओं और ग्रामीणों का आसान होगा सफर

जोगनी माता मंदिर क्षेत्र के हजारों लोगों की आस्था का एक प्रमुख केंद्र है। हर साल नवरात्र और अन्य विशेष अवसरों पर यहां भारी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए आते हैं। लेकिन अब तक उचित मार्ग न होने के कारण ग्रामीणों और दूर-दराज से आने वाले भक्तों को भारी दिक्कतों और ऊबड़-खाबड़ रास्तों का सामना करना पड़ता था। विशेषकर बरसात के दिनों में यह रास्ता पूरी तरह बदहाल हो जाता था। इस संपर्क मार्ग के बन जाने से अब जोगनी माता मंदिर तक की राह बेहद आसान, सुरक्षित और समय बचाने वाली हो जाएगी।

क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था और विकास को लगेंगे पंख

इस नए मार्ग के निर्माण से महुआ विकास खंड के दर्जन भर गांवों की कनेक्टिविटी सीधे तौर पर सुधर जाएगी। ग्रामीणों को ब्लॉक मुख्यालय, जिला अस्पताल और मुख्य बाजारों तक पहुंचने में सुविधा होगी। सड़क बनने से क्षेत्र में छोटे व्यवसायों, दुकानों और रोजगार के नए अवसरों का सृजन होगा। स्थानीय लोगों ने योगी सरकार का आभार जताते हुए कहा कि यह सड़क हमारे क्षेत्र के लिए भाग्य बदलने वाली साबित होगी।

बरहाल पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के अनुसार निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है ताकि निर्धारित समय सीमा यानी 1 फरवरी 2027 तक जनता को यह शानदार तोहफा सौंपा जा सके।

पढ़ें :- प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने केक काटकर PM मोदी का मनाया जन्मदिन

✍️Sandeep

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

पढ़ें :- 2014 से पहले सरकारों को रहती थी कुर्सी बचाने की चिंता, देश के हाथ से निकल जाते थे अवसर : रक्षा मंत्री
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com