1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपीः गाजियाबाद में महिला की अश्लील वीडियो बनाकर मांगी रंगदारी, आरोपी ने ऐसे बनाया वीडियो  

यूपीः गाजियाबाद में महिला की अश्लील वीडियो बनाकर मांगी रंगदारी, आरोपी ने ऐसे बनाया वीडियो  

यूपी के गाजियाबाद जिले के थाना सिहानी गेट में परिचित ने पहले महिला के घर जाकर उसे नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाया। फिर बेसुध होने के बाद उसके अश्लील वीडियो बनाकर आरोपी ने उससे एक लाख की रंगदारी मांगी।

By Rajni 

Updated Date

गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद जिले के थाना सिहानी गेट में परिचित ने पहले महिला के घर जाकर उसे नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाया। फिर बेसुध होने के बाद उसके अश्लील वीडियो बनाकर आरोपी ने उससे एक लाख की रंगदारी मांगी।

पढ़ें :- Mathura Vrindavan Holi 2026: लठमार, डोल उत्सव और रंगों की अद्भुत परंपरा

इस संबंध में पीड़िता ने थाना सिहानी गेट में तहरीर देकर मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र में एक मामला सामने आया है। जहां एक महिला की अश्लील वीडियो बनाकर उससे एक लाख की रंगदारी मांगी गई है।

पीड़िता ने शिकायत में लिखा है कि उसके एक परिचित ने घर में पहुंचकर उसे पहले नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाया, जिसके बाद वह बेसुध हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसका एक अश्लील वीडियो बनाया और महिला के होश में आने के बाद उसे वह वीडियो दिखा कर एक लाख की मांग की है।

रंगदारी न देने पर वीडियो वायरल करने की दी धमकी

आरोपी ने कहा कि अगर उसने ऐसा नहीं किया तो उसका यह वीडियो वायरल कर देगा। जिसके बाद पीड़िता ने गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। वहीं पुलिस पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

पढ़ें :- वाराणसी में विवाद और हाल-फिलहाल की घटनाएँ: क्या असल में क्या हो रहा है?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com