1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Weather update: दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर तापमान में गिरावट, इन राज्यों में बारिश और बर्फबारी – जानें देश के मौसम का हाल

Weather update: दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर तापमान में गिरावट, इन राज्यों में बारिश और बर्फबारी – जानें देश के मौसम का हाल

Weather update: मौसम विभाग के अनुसार, 12 फरवरी को एक बार फिर तापमान में गिरावट का अनुमान जताया गया है. ऐसा माना जा रहा है कि अभी ठंड एक बार फिर दस्तक देगी.

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Weather update: देश में मौसम का मिजाज लगातार बदलता दिखाई दे रहा है। दिल्ली-एनसीआर में अब तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरु हो गई है. हालांकि फरवरी महीने में हवा के कारण तापमान में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. हालांकि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मौसम विभाग ने आज (गुरुवार) और और 10 फरवरी को हवाओं के थमने की संभावना जताई है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 11 फरवरी यानी शनिवार को हवाएं चलनी फिर शुरू होंगी. इससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. हालांकि न्यूनतम तापमान में फेरबदल देखने को नहीं मिलेगा.

पढ़ें :- दिल्ली में आज से शुरू हुआ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026, दुनियाभर की फिल्मों का होगा संगम

वहीं 12 फरवरी को एक बार फिर तापमान में गिरावट का अनुमान जताया गया है. ऐसा माना जा रहा है कि अभी ठंड एक बार फिर दस्तक देगी. राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

दो वर्ष में दर्ज सबसे अधिक तापमान
आईएमडी के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. फरवरी के महीने में पिछले दो वर्ष में दर्ज यह सबसे अधिक तापमान था. मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

हिमाचल प्रदेश में बारिश और हिमपात
इसके अलावा जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज बारिश और हिमपात हो सकता है. साथ ही अगर इसकी तीव्रता बढ़ती है तो यह उत्तराखंड को भी कवर कर सकता है. वहीं अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के दिन और रात के तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी हो सकती है. साथ ही सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश संभव है.

पंजाब और हरियाणा में ठंड का सितम जारी
पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में बुधवार को भी ठंड का प्रकोप जारी रहा. मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी. विभाग के अनुसार, पंजाब के बठिंडा में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में 6.5 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में आठ डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 8.5 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में आठ डिग्री सेल्सियस, पठानकोट में 8.8 डिग्री सेल्सियस और गुरदासपुर में 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

पढ़ें :- एलपीजी गैस की किल्लत से आम जनता, पीजी और रेस्टोरेंट संचालक परेशान

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस और हिसार में न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. करनाल, नारनौल, रोहतक, भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: छह डिग्री सेल्सियस, 15 डिग्री सेल्सियस, 9.4 डिग्री सेल्सियस, 10.7 डिग्री सेल्सियस और 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा. पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com