Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. आज का राशिफल – 04 मार्च 2022 शुक्रवार (Daily Horoscope)

आज का राशिफल – 04 मार्च 2022 शुक्रवार (Daily Horoscope)

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

(horoscope of friday) शुक्रवार का राशिफल

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal : चंद्रमा का संचार धनु राशि में होगा

युगाब्ध-5123, विक्रम संवत 2078, राष्ट्रीय शक संवत-1943
सूर्योदय 06.36, सूर्यास्त 06.12, ऋतु – बसंत

फाल्गुन शुक्ल पक्ष द्वितीया, शुक्रवार, 04 मार्च 2022 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।

मेष राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन सहकर्मियों के सहयोग से काम सफल होंगे। मानसिक और शारीरिक रूप से थकान महसूस करेंगे। खान-पान का ध्यान रखें। ऐसी बातें बोलने से बचें, जिससे किसी को ठेस न लगे। परिवार में मामलू बात पर विवाद हो सकता है। पुराने दोस्तों से मुलाकात होने की संभावना है। मानसिक रूप से दुविधाओं और उलझनों में फंसे रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से चिंता रहेगी।

वृषभ राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में अच्चा मुनाफा मिल सकता है, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से चिंतित रहेंगे। नये कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। राह में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ घूमने जा सकते हैं। क्रोध से दूर रहने की कोशिश करें। अनैतिक विचारों पर संयम रखें, अन्यथा काम बिगड़ सकते हैं। सरकारी कार्यों में विघ्न आएंगे। मानसिक अस्वस्थता रहेगी।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: मानसिक तनाव और हेल्थ अलर्ट

मिथुन राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक जीवन में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में विवाद हो सकता है एवं कारोबार के क्षेत्र में भागीदारों के बीच मनमुटाव हो सकता है। आपको अपने पार्टनर और परिवार के लोगों से भी प्यार मिलेगा। इसके चलते पूरे दिन प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। परिजनों के साथ यात्रा अथवा पिकनिक पर जा सकते हैं। इसलिए आज पूरे दिन का लुत्फ उठाएं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खान-पान पर ध्यान दें।

कर्क राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार में आर्थिक रूप से लाभ होगा और नौकरी में तरक्की मिल सकती है। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। आपके अनुरूप कार्य होने से मन प्रसन्न रहेगा। सेहत की परिस्थिति में सुधार आएगा। सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। रोमांस के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। उस व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपके प्रति आकर्षित है।

सिंह राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार-धंधे में आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। नौकरी में तरक्की होगी। नये कार्यों की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक रहेगा। बौद्धिक प्रवृतियों एवं चर्चाओं में दिन बीतेगा। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। स्त्री मित्रों से सहयोग मिलेगा। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और यात्रा पर जाने से बचें। धार्मिक आयोजनों में शामिल हो सकते हैं।

कन्या राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। अधिक परिश्रम से सफलता मिलेगी, लेकिन धनहानि और यशहानि होने की संभावना है, जिससे मन चिंताग्रस्त रहेगा। परिवार में कलह और संबंधियों से अनबन के योग रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंता सताएगी। परिजनों के साथ घूमने जाएं और शांतिपूर्ण दिन व्यतीत करना बेहतर रहेगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। अपने रिश्ते में नई ताजगी का अनुभव करेंगे, लेकिन विवाद की स्थिति से बचना होगा।

तुला राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। नये कार्यों की शुरुआत करने के लिए अच्छा समय है। धनलाभ के योग बन रहे हैं। आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं, जो कि लाभदायक रहेगी। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। पुराने मित्रों और स्नेहीजनों से मुलाकात हो सकती है। छोटे प्रवास पर जाना हो सकता है। खान-पान पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अपने साथी के प्रति अत्यधिक लगाव की अनुभूति करेंगे।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: किडनी-त्वचा पर असर, रहें सतर्क

वृश्चिक राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। कारोबार अच्छा रहने से मन में प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। परिवार के लोगों के साथ विवाद से गृहस्थ वातावरण को हानी पहुंच सकती है। छात्रों को अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। अपने साथी के साथ रिश्ते में आई कड़वाहट दूर होगी। प्रेम के लिहाज से आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद में पड़ सकते हैं। यात्रा पर जाने से बचें।

धनु राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। आर्थिक रूप से दिन लाभदायक रहेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा और नौकरी में तरक्की मिल सकती है। शारीरिक एवं मानसिक रूप से उत्साहित रहेंगे। मित्रों के साथ सैर-सपाटे पर जा सकते हैं। दांपत्यजीवन सुखमय होगा। परिवार में मांगलिक आयोजन हो सकते हैं। आज ऐसे लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो व्यापार में लाभ दिलाएंगे। यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

मकर राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार-धंधे में लाभ मिलने के योग रहेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्चों में भी इजाफा होगा। धार्मिक कार्यों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है। मानसिक व्याकुलता अधिक रहेगी। स्वजनों से दूर रहें, क्योंकि उनसे मनमुटाव हो सकते हैं। प्रॉपर्टी और कोर्ट-कचहरी के कार्यों को सावधानीपूर्वक करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपनी पुरानी यादों को ऐसे लोगों से साझा करेंगे, जिससे आपके रिश्ते बहुत गहरे हैं।

कुम्भ राशि :- आज का मिला-जुला रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ लाभ मिलेगा। आकस्मिक धनलाभ के योग हैं। गुस्से पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें। गैर-जरूरी बातों पर ध्यान न दें, अन्यथा अपने साथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। स्नेहीजनों, आत्मजनों एवं मित्रों के साथ सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है, जो लाभदायक रहेगी। किसी रमणीय स्थल की सैर पर जा सकते हैं।

मीन राशि :- आज का दिन शुभ रहेगा। कारोबारियों को आर्थिक लाभ मिलने के योग रहेंगे। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। उच्च अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। अपूर्ण कार्य पूर्ण होने की संभावना है। पुराने पार्टनर से मुलाकात हो सकती है, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। पार्टनर से मिलना लाभदायक रहेगा। नए कार्यों का आयोजन कर पाएंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। परिवार का माहौल अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: पेट और पाचन पर असर, रहें सावधान
Advertisement