Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. आक्रोशः दिल्ली में भाजपा के खिलाफ सड़क पर उतरी आम आदमी पार्टी, कहा- भाजपा कर रही पानी के बढ़े बिलों को माफ करने का विरोध

आक्रोशः दिल्ली में भाजपा के खिलाफ सड़क पर उतरी आम आदमी पार्टी, कहा- भाजपा कर रही पानी के बढ़े बिलों को माफ करने का विरोध

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली में पानी के बढ़े बिलों को माफ करने वाली वन टाइम सेटलमेंट स्कीम को रोकने पर भाजपा के खिलाफ आम आदमी पार्टी सड़क पर उतर गई है। गुरुवार को ‘आप’ दिल्ली के प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने नॉर्थ-ईस्ट लोकसभाक्षेत्र के बदरपुर में जनसभा कर पानी के गलत बिलों से परेशान लोगों को एकजुट किया।

पढ़ें :- साइकिल घोटाले के आरोपों पर BJP का AAP पर पलटवार, कहा - ‘राजनीति के लिए बेबुनियाद आरोप लगा रही है AAP’

इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा एलजी के जरिए अधिकारियों को धमका रही है कि अगर दिल्ली सरकार की पानी बिल माफी योजना को लागू करने दिया तो तुम्हारी नौकरी खा जाएंगे। भाजपा इस योजना को रोकने का षड्यंत्र कर रही है, लेकिन दिल्लीवालों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।

25 फरवरी को पानी के बिल को जलाएंगे जंतर-मंतर पर 

सीएम अरविंद केजरीवाल हर हाल में इस स्कीम को लागू करा कर रहेंगे। उन्होंने कहा कि 25 फरवरी को जंतर-मंतर पर पूरी दिल्ली से हजारों लोग इकट्ठा होंगे और पानी के बिलों को जलाएंगे। बदरपुर के कर्दमपुरी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री एवं ‘आप’ दिल्ली के प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली के अंदर एक विचित्र स्थिति बनी हुई है।

कहा कि दिल्लीवालों ने अभी तक अलग-अलग पार्टियों की सरकारें बनाई है, लेकिन वो अपनी समस्याओं को लेकर दर-दर भटकने को मजबूर थे। दिल्लीवालों ने पहली बार अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई और सरकार दिल्लीवालों के लिए काम करना शुरू किया। हमने वादा किया था कि सरकार बनने के बाद बिजली का बिल हाफ और पानी का बिल माफ होगा।

पढ़ें :- हर घर पहुंचेगी संत रविदास की पावन माटी, जन-जन तक पहुंचेगा समरसता का संदेश : CM रेखा गुप्ता
Advertisement