यमुनानगर। आम आदमी पार्टी द्वारा शुरू की गई ‘बदलाव यात्रा’ सोमवार को यमुनानगर पहुंची। ‘आप’ की वरिष्ठ नेता चित्रा सरवारा के नेतृत्व में यमुनानगर पहुंची यात्रा का स्थानीय कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
पढ़ें :- दिल्ली में मेगा प्लांटेशन ड्राइव तेज, 50 लाख से ज्यादा लगाए गए पौधे
इस अवसर पर चित्रा सरवारा ने कहा कि बदलाव की यह यात्रा बहुत बड़ी है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन लोकसभा स्तर पर भाजपा को चैलेंज देने के लिए बनाया गया है। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में विपक्ष को भाजपा से 10 लाख वोट अधिक मिले हैं। अब लोकसभा की तैयारी है। लोकसभा में अच्छे लोगों को मैदान में उतार जाएगा।