1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महाराजगंज में अधिवक्ताओं ने चौकी प्रभारी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

महाराजगंज में अधिवक्ताओं ने चौकी प्रभारी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

यूपी के महाराजगंज जिले में अधिवक्ताओं ने चौकी प्रभारी को दौड़ा-दौड़ाकर पीट दिया। अधिवक्ता चौकी प्रभारी की शिकायत करने एसपी कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान मौके पर चौकी प्रभारी दुर्गेश सिंह को देख अधिवक्ता आक्रामक हो गए।

By Rakesh 

Updated Date

महराजगंज। यूपी के महाराजगंज जिले में अधिवक्ताओं ने चौकी प्रभारी को दौड़ा-दौड़ाकर पीट दिया। अधिवक्ता चौकी प्रभारी की शिकायत करने एसपी कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान मौके पर चौकी प्रभारी दुर्गेश सिंह को देख अधिवक्ता आक्रामक हो गए।

पढ़ें :- Mathura Vrindavan Holi 2026: लठमार, डोल उत्सव और रंगों की अद्भुत परंपरा

अधिवक्ताओं की भीड़ ने एसपी कार्यालय के सामने ही दारोगा को दौड़ा लिया। जान बचाकर भाग रहे उपनिरीक्षक को अधिवक्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। कलेक्ट्रेट चौकी के एक मामले को लेकर अधिवक्ताओं का समूह जिला मुख्यालय पहुंचा था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com