1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश – खेसारी की मुलाकात के बाद बढ़ी यूपी बिहार में गर्मी, सपा से लड़ेंगे चुनाव?

अखिलेश – खेसारी की मुलाकात के बाद बढ़ी यूपी बिहार में गर्मी, सपा से लड़ेंगे चुनाव?

सियासत के स्टार अखिलेश यादव और भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारीलाल यादव की बीते दिन लखनऊ में मुलाकात हुई। खेसारी लाल यादव अखिलेश से मिलने लखनऊ पहुंचे तो अखिलेश ने ये खबर सोशल मीडिया पर भी दी।

By up bureau 

Updated Date

लखनऊ। सियासत के स्टार अखिलेश यादव और भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारीलाल यादव की बीते दिनों लखनऊ में मुलाकात हुई। खेसारी लाल यादव अखिलेश से मिलने लखनऊ पहुंचे तो अखिलेश ने ये खबर सोशल मीडिया पर भी दी। अब वीडियो वायरल हो रहा जिसमें अखिलेश खेसारी लाल यादव को अपने दफ्तर के बाहर गाड़ी तक छोड़ने आए। वैसे तो अभिनेताओं का नेताओं से मिलना आम बात रहती है। लेकिन अखिलेश और खेसारी की मुलाकात के मायने आम नहीं खास बताए जा रहे है।

पढ़ें :- Mathura Vrindavan Holi 2026: लठमार, डोल उत्सव और रंगों की अद्भुत परंपरा

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच मुलाकात में खूब बात हुई लेकिन फोकस बिहार चुनाव पर रहा। चर्चा ये है कि अखिलेश यादव जो सपा को राष्ट्रीय पार्टी बनाने का ख्वाब सजा रहे है। उनके लिए बिहार की सियासी पिच सबसे बेस्ट है। क्योंकि बिहार की सियासत में भी my फैक्टर का दबदबा है। जिसके दम पर राजद का जलवा वहां अब भी कायम है। लेकिन इस बार अखिलेश भी बिहार में साइकिल चलाना चाहते है।

हालांकि वह कितनी सीटों पर साइकिल चलाना चाहते है इसका खुलासा तो नहीं हुआ लेकिन तैयारी अंदखाने में बन रही है। ऐसे में अखिलेश सपा का जनाधार बनाने के लिए खेसारी लाल यादव को बिहार में बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते है। खेसारी लाल यादव के पास यादव बिरादरी समेत सभी बिरादरी के फैन है। जिसके चलते खेसारी लाल बिहार में सपा को बड़ा फायदा करा सकते है। खेसारी गरीबी से उठे है और उनके अंदर बात करने का सलीका बिहार की जनता में सपा की पैठ मजबूत कर सकता है। इसमें खेसारी लाल ने यादव का भी फायदा है क्योंकि अगर सपा जो कुछ भी सीटें मिलती है तो उसमें खेसारी लाल एक सीट पर लड़कर विधानसभा पहुंच सकते है। आपको बता दें कि भोजपुरी के बड़े स्टार रवि किशन, मनोज तिवारी सांसद बन चुके है। पवन सिंह भी सियायत में हाथ आजमा चुके है। ऐसे में खेसारी भले मंचों पर हर पार्टी के।नेता का प्रचार करते दिखते है लेकिन उनके लिए राजद और सपा अच्छी पार्टी मानी जा रही है।

चर्चा थी कि खेसारी लाल जल्द ही सियायत में एंट्री मारेंगे लेकिन अखिलेश से मुलाकात के बाद इस चर्चा को और बल मिल रहा है। फिलहाल अखिलेश और खेसारी की मुलाकात में किस बात पर चर्चा हुई इसका कोई औपचारिक बयान नहीं है। लेकिन अखिलेश ने कलाकारों का बखान लिख ये सन्देश जरूर दिया था कि कलाकार समाज को बदल सकता है। हालांकि खेसारी RJD से भी चुनाव लड़ सकते है। लालू यादव के बेटे तेजप्रताप यादव उनके बड़का फैन भी है।

पढ़ें :- वाराणसी में विवाद और हाल-फिलहाल की घटनाएँ: क्या असल में क्या हो रहा है?
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com