1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. अग्निपथ योजना पर बवाल जारी, प्रदर्शनकारियों ने कहीं ट्रेन जलाई तो कहीं किया हंगामा

अग्निपथ योजना पर बवाल जारी, प्रदर्शनकारियों ने कहीं ट्रेन जलाई तो कहीं किया हंगामा

Agnipath scheme protest : अग्निपथ योजना का विरोध शुक्रवार सुबह से ही जारी हो गया। यूपी-बिहार के युवा इस योजना के विरोध में ट्रेनों को रोककर उन पर पथराव कर रहे हैं।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Agnipath scheme protest Updates: अग्निपथ स्कीम की घोषणा करने के बाद से ही युवाओं में इसको लेकर रोष व्याप्त है। इस योजना से नाराज छात्र व युवा सड़कों पर उतर लगातार हंगामा कर रहे हैं। देशभर के कई राज्यों में इस योजना का विरोध जारी है। धीरे-धीरे कर इस विद्रोह की आग बिहार दिल्ली यूपी से होते हुए हरियाणा, तेलगांना व देश के अन्य राज्यों में भी पहुंचने लगी है। शुक्रवार सुबह होते ही युवा अपना विरोध जाहिर करने के लिए रेलवे ट्रेक पर उतर आएं हैं। यूपी के जौनपुर में भारी भीड़ ने स्टेशन पर पहुंचकर एक ट्रेन को रुकवा लिया।

पढ़ें :- PM मोदी के स्वागत में काशी में उमड़ा जनसैलाब, ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष के बीच नमो घाट पहुंचे प्रधानमंत्री

बिहार के लक्खीसराय पर टेन पर लगाई आग, मोतिहारी में 23 लोग अरेस्ट

अग्निपथ योजना के बिहार प्रदर्शनकारियों ने अग्निपथ योजना के विरोध में लक्खीसराय जंक्शन पर एक ट्रेन में आग लगा दी। वहीं दूसरी ओर इस योजना का प्रदर्शन करने वाले युवाओं के खिलाफ कल हुए प्रदर्शन पर एक्शन शुरू हो चुका है। यहां पुलिस ने 23 लोगों को गिरफ्तार किया है। पथराव में 11 पुलिसकर्मियों को चोट आई थी. यहां बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर युवाओं ने उपद्रव मचाया था. दो ट्रेनों में तोड़फोड़ हुई थी.

पढ़ें :- युद्ध कहीं भी हो, शांति हर जगह खतरे में पड़ती है : चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन में जयशंकर

बंगाल के हावड़ा ब्रिज पर हुआ प्रदर्शन

पश्चिम बंगाल के हावड़ा ब्रिज पर भी अग्निपथ योजना का विरोध शुरू हो गया है। यहां पुलिस ने इन लोगों को तुरंत हटाते हुए रास्ता खाली कर दिया है।

ITO पर पुलिस से भिड़े AISA के कार्यकर्ता

अग्निपथ स्कीम के खिलाफ ITO पर भी प्रदर्शन शुरू हो गया है। यहां AISA के कार्यकर्ता प्रदर्शन करने पहुंचे हैं। फिलहाल यहां प्रदर्शन की इजाजत नहीं है। इस बीच AISA के कार्यकर्ता और पुलिस के बीच झड़प हो गई है।

अग्निपथ स्कीम का तेलंगाना में भी विरोध

तेलंगाना में भी इस योजना के लिए प्रदर्शन शुरु हो चुका है। यहां पर युवाओं ने सिकंदराबाद स्टेशन पर तोड़फोड़ की और एक ट्रेन में आग लगा दी।

पढ़ें :- गंगा के ऊपर राफेल की गर्जना, तिरंगे से रंगा आसमान; PM मोदी ने देखा वायुसेना का शौर्य

दिल्ली में ITO के पास बढ़ाई गई सुरक्षा

दिल्ली के ITO में गेट नंबर 5 पर पुलिस बल तैनात किया गया है। यहां लेफ्ट विंग के छात्र संगठन AISA ने अग्निपथ स्कीम के विरोध में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।

राहुल गांधी ने किया ट्वीट 

राहुल गांधी ने भाजपा की अग्निपथ स्कीम का विरोध करते हुए एक ट्वीट किया। इस उन्होंने लिखा कि इस नौकरी में न कोई रैंक हैं, न कोई पेंशन, न दो साल से कोई भर्ती हुई, वहीं चार साल के बाद भविष्य की स्थिरता भी नहीं है। ना ही सरकार का सेना के प्रति सम्मान है। साथ ही लिखा है कि युवा की सुनें प्रधानमंत्री जी इन्हें अग्निपथ पर चलाकर इनके संयम की अग्निपरीक्षा मत लीजिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com