उत्तर प्रदेश में अगले साल 2023 में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जाएगा । यूपी सरकार के कई मंत्री विदेश जाकर बड़े निवेशकों को निवेश के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। इसी बीच सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने यूपी में निवेश को लेकर सरकार पर तंज कसा है। अखिलेश यादव ने कहा दिखावटी निवेश से उत्तर प्रदेश का विकास नहीं होगा।
पढ़ें :- धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल, अखिलेश यादव बोले- चुनाव की तारीख घोषित होते ही हार जाएगी भाजपा
दिखावटी निवेश से उप्र का विकास नहीं होगा… कागज पर छपी मोमबत्ती दिखाने से उजाला नहीं होता। pic.twitter.com/tT9Ju93QdI
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) December 16, 2022
पढ़ें :- 'Cyclone Arnab' को लेकर UP में अलर्ट, 28 से 31 अक्टूबर तक बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने शुक्रवार को ट्वीट कर यूपी सरकार पर तंज कसा है। अखिलेश यादव ने अपर मुख्य सचिव खेल नवनीत सहगल की तोप के साथ फोटो शेयर कर लिखा है कि दिखावटी निवेश से उत्तर प्रदेश का विकास नहीं होगा। कागज पर छपी मोमबत्ती दिखाने से उजाला नहीं होता।
बता दें, यूपी सरकार के कई मंत्री ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए विदेश दौरे पर हैं। यूपी में निवेश के लिए निवेशकों को आमंत्रित कर रहे हैं। मंत्री नंद गोपाल नन्दी और मंत्री जितिन प्रसाद ने स्वीडन में निवेशकों के साथ भव्य रोड शो किया है। स्वीडन से यूपी को 15 हजार करोड़ का निवेश प्रस्ताव मिला है। रीटेल्स स्टोर्स, मॉल और फ़िल्म सिटी में निवेश को कम्पनियां तैयार हैं।