योगी सरकार में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को हमेशा निशाने पर लेने वाले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव अब मुख्यमंत्री बनाने का ऑफर दे रहे हैं.अखिलेश यादव ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को बीजेपी के 100 विधायक तोड़कर लाने पर मुख्यमंत्री बनाने का ऑफर दिया है.
अखिलेश यादव ने मंगलवार को एक निजी समाचार चैनल के कार्यक्रम में कहा कि अगर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बिहार में हाल में हुए राजनीतिक घटनाक्रम से सबक लेते हुए अपने साथ 100 विधायक लेकर एसपी में शामिल हो जाएं तो उन्हें मुख्यमंत्री बना देंगे.
पढ़ें :- वृन्दावन में BJP विधायक और DSP में तीखी बहस, वर्दी उतरवाने की धमकी का वीडियो वायरल
अखिलेश के ऑफर पर बीजेपी की तरफ से पलटवार भी शुरू हो गया है. सबसे पहले केशव प्रसाद मौर्य ने ही हमला किया है. विधानसभा में अखिलेश का प्यार मेरे लिए सबने देखा है. अखिलेश यादव खुद डूबने वाले हैं वो मुझे क्या मुख्यमंत्री बनाएंगे.
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने भी अखिलेश पर पलटवार
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने भी अखिलेश पर पलटवार किया और कहा कि मौर्य किसी स्वार्थ में पड़ने वाले नेता नहीं हैं.उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव तो अपने गठबंधन की, अपने परिवार की, अपनी पार्टी की, अपने विधायकों की भी चिंता कर लें क्योंकि एसपी ठबंधन के विधायक हमारे संपर्क में हैं.