Akhilesh Yadav on Central Government : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को लखनऊ के पार्टी मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेस की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने एथेनॉल पर बात करते हुए कहा कि अगर एथेनॉल मिलाना इतना लाभदायक है तो कम से कम ऑटोमोबाइल कंपनियों को ये कहना चाहिए, एड देने चाहिए। यह तो कुछ नहीं हो रहा है। इसका सीधा सा मतलब है कि एथेनॉल हमारे वाहनों को नुकसान पहुंचा रहा है।
पढ़ें :- राहुल गांधी को इतिहास पढ़ना चाहिए, कांग्रेस सहयोगियों को खत्म करती है : किरेन रिजिजू
जौहर विश्वविद्यालय को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि पहले दिन से उनकी नीयत और मंशा ठीक नहीं रही। वह यूनिवर्सिटी पर हथौड़ा चलाना चाहते हैं। हालांकि भारी विरोध के बाद अब सरकार को बैक फुट पर आना पड़ा है।
यह भी पढ़ें : ‘नशा मुक्त भारत की दिशा में 100 मजबूत कदम’, PM मोदी ने की नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान की शुरुआत
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार के 10 साल में 26 हजार स्कूल बंद हुए हैं और यह सरकार शिक्षा पर बात ऐसे करती है। जैसे सब कुछ अच्छा ही अच्छा हो रहा है। 576 स्कूलों में पीने के पानी की सुविधा नहीं है और 23 हजार स्कूलों में कंप्यूटर नहीं हैं। यह लोग दावा करते हैं कि विश्व गुरु और वन ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बना देंगे।
उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि भ्रष्ट, जुल्मी और पापी लोग भाजपा में हैं. जहां भी जमीन मिलती है, भाजपा उस पर कब्जा करने की कोशिश करती है।
पढ़ें :- प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने केक काटकर PM मोदी का मनाया जन्मदिन
अखिलेश यादव ने कहा कि असल ज़िंदगी में जो लोग दूसरों की आस्था को ठेस पहुँचाने, झूठ बोलकर झूठे आरोप लगाने, गाली-गलौज और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने और यहाँ तक कि एक दुखी माँ के साथ खुलेआम बुरा बर्ताव करने का काम करते हैं, उनकी भावनाओं को आहत करने के लिए उन पर FIR कब दर्ज की जाएगी?
नोट (डिस्क्लेमर)
इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।
पढ़ें :- 2014 से पहले सरकारों को रहती थी कुर्सी बचाने की चिंता, देश के हाथ से निकल जाते थे अवसर : रक्षा मंत्री