1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. DUSU Election Result 2026 : ABVP ने अध्यक्ष पद बरकरार रखा, 4 में से 3 सीटें जीतीं

DUSU Election Result 2026 : ABVP ने अध्यक्ष पद बरकरार रखा, 4 में से 3 सीटें जीतीं

Delhi : दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव 2026 के नतीजे घोषित हो गए हैं। करीबी मुकाबले के बाद ABVP के यश डबास ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है।✍️अरविंद कुमार 

By HO BUREAU 

Updated Date

DUSU Election Result 2026 : दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव 2026 के नतीजे घोषित हो गए हैं। करीबी मुकाबले के बाद ABVP के यश डबास ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है, वहीं निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने उपाध्यक्ष पद अपने नाम किया। ABVP की रिया छावड़ी सचिव और लक्ष्य राज सिंह संयुक्त सचिव निर्वाचित हुए हैं। इस तरह चार केंद्रीय पदों में से तीन पर ABVP उम्मीदवार विजयी रहे।

पढ़ें :- वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए BCCI ने किया टीम इंडिया का ऐलान, यहां देखें पूरी लिस्ट

किसे कितने वोट मिले?

अध्यक्ष पद पर यश डबास ने NSUI के विजय शंकर मीणा को 2,053 वोटों के अंतर से हराया। यश डबास को 24,576 वोट, जबकि विजय शंकर मीणा को 22,523 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय दीपांशु शौकीन को 30,615 वोट मिले और उन्होंने जीत दर्ज की। ABVP के इशु मौर्य और NSUI के वीर छत्रथ उनके पीछे रहे। सचिव पद पर रिया छावड़ी ने जीत हासिल की, जबकि संयुक्त सचिव पद पर लक्ष्य राज सिंह विजयी रहे।

20 से ज्यादा राउंड में हुई मतगणना

DUSU चुनाव की मतगणना शनिवार, 19 सितंबर को सुबह 8 बजे नॉर्थ कैंपस स्थित यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स स्टेडियम के मल्टीपर्पज हॉल में शुरू हुई। मतगणना 20 से ज्यादा राउंड में हुई। शुरुआती राउंड से लेकर अंतिम चरण तक अध्यक्ष पद पर ABVP और NSUI के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। 16वें राउंड तक भी मुकाबला बेहद करीबी था। उस समय यश डबास को 18,786 और विजय शंकर मीणा को 18,707 वोट मिले थे,यानी सिर्फ 79 वोटों का अंतर था।

40.46 फीसदी हुआ मतदान

DUSU चुनाव में इस बार 40.46 फीसदी मतदान हुआ। दिल्ली विश्वविद्यालय के 52 मतदान केंद्रों पर वोट डाले गए और 1.51 लाख से ज्यादा छात्र मतदान के लिए पात्र थे। चार केंद्रीय पदों अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के लिए कुल 20 उम्मीदवार मैदान में थे।

मतदान 18 सितंबर को हुआ था। डे कॉलेज के छात्रों के लिए मतदान सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक और ईवनिंग कॉलेज के छात्रों के लिए दोपहर 3 बजे से शाम 7:30 बजे तक हुआ।

पढ़ें :- 'कार्बन उत्सर्जन की जिम्मेदारी विकासशील देशों पर डालना उचित नहीं...', NGT सम्मेलन में बोले PM मोदी

सुरक्षा के क्या इंतजाम थे?

मतगणना के दौरान नॉर्थ कैंपस में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन की टीमों ने सुरक्षा संभाली। कैंपस के आसपास बैरिकेडिंग, पुलिस गश्त और भीड़ को नियंत्रित करने के इंतजाम किए गए थे। ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए प्रमुख मार्गों पर भी प्रतिबंध लगाए गए थे।

चुनाव प्रचार के दौरान हिंसा और नियमों के उल्लंघन को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने भी सख्त रुख अपनाया था। कोर्ट ने नतीजे घोषित होने के बाद विजय जुलूस पर रोक लगा दी। दिल्ली पुलिस के मुताबिक चुनाव से जुड़े मामलों में 49 वाहन जब्त किए गए, 5,400 से ज्यादा चालान किए गए और चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। नतीजे घोषित होने के साथ ही नई DUSU केंद्रीय टीम अब 2026-27 शैक्षणिक सत्र के लिए कार्यभार संभालेगी।

✍️अरविंद कुमार 

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

पढ़ें :- EPFO में बड़ा बदलाव! वेतन सीमा में हुई ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000, जानें सबकुछ

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com