Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बेटे की चाह बनी हत्या की वजह! लिव-इन पार्टनर ने मां और पहली पत्नी संग मिलकर शीबा को उतारा मौत के घाट

बेटे की चाह बनी हत्या की वजह! लिव-इन पार्टनर ने मां और पहली पत्नी संग मिलकर शीबा को उतारा मौत के घाट

By HO BUREAU 

Updated Date

बेटे की चाह बनी हत्या की वजह! लिव-इन पार्टनर ने मां और पहली पत्नी संग मिलकर शीबा को उतारा मौत के घाट

UP News : मेरठ के सरधना में गन्ने के खेत से मिले महिला के शव के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। मृतका की पहचान शीबा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक शीबा की हत्या उसके लिव-इन पार्टनर सादिक ने अपनी मां, पहली पत्नी और भाइयों के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पढ़ें :- सरकार रसोइयों के हितों को लेकर संवेदनशील, मानदेय बढ़ाया गया : केशव प्रसाद मौर्य

दरअसल,20 अगस्त को सरधना थाना क्षेत्र के कुशावली-ज्वालागढ़ संपर्क मार्ग के किनारे गन्ने के खेत में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया था। महिला के सिर और चेहरे पर चोट के निशान थे और गले पर भी निशान पाए गए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही उसकी पहचान के प्रयास शुरू किए।

यह भी पढ़ें : सरकार रसोइयों के हितों को लेकर संवेदनशील, मानदेय बढ़ाया गया : केशव प्रसाद मौर्य

पुलिस ने शव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर प्रसारित कीं। इसके बाद मृतका के भाई जुनैद ने तस्वीर देखकर उसकी पहचान अपनी बहन शीबा के रूप में की और पुलिस को तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ाई।

पुलिस ने किया हत्या की साजिश का खुलासा

जांच में पुलिस के सामने जो कहानी आई, उसने सभी को हैरान कर दिया। पुलिस के मुताबिक, शीबा का सादिक के साथ संबंध था और दोनों लिव-इन में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि सादिक के पहले से शादीशुदा होने और परिवार में बच्चे को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते हत्या की साजिश रची गई।

पढ़ें :- रंगदारी मांगने के आरोप में पत्रकार समेत चार के खिलाफ मुकदमा

पुलिस के अनुसार, सादिक शीबा को देहरादून ले जाने की बात कहकर कार में बैठाकर ले गया। आरोप है कि रास्ते में उसका गला दबाकर हत्या कर दी गई। इसके बाद पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे पर ईंट से वार किए गए। पुलिस ने इस मामले में सादिक की मां वसीला, पहली पत्नी आसिया और भाई शादाब को गिरफ्तार किया है, वहीं मुख्य आरोपी सादिक को गिरफ्तार कर लिया है।

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।

Ali

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

पढ़ें :- जिन लोगों के इशारे पर वीडियो बना रहे, उन्हीं लोगों के समय के स्मारक हैं : CM योगी
Advertisement