Samantha Ruth Prabhu Writes Heartfelt Post: Samantha Ruth Prabhu ने अपने भावनात्मक इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया की वो एक गंभीर बीमारी से झुझ रही है जिसका नाम Myositis (Samantha Ruth Prabhu Diagnosed With Myositis) है। Samantha साउथ की टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं. सामंथा ने अपनी अपार लोकप्रियता, अपने काम, अपने आत्मविश्वास के कारण हमेशा चर्चा में रही हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर अपने एक पोस्ट में अपने कमजोर साइड को शेयर किया है. कैप्शन में उन्होंने लिखा, “यशोदा ट्रेलर के लिए आपकी प्रतिक्रिया जबरदस्त थी. यह प्यार और कनेक्शन है जो मैं आप सभी के साथ शेयक करती हूं, जो मुझे जीवन में आने वाली अंतहीन चुनौतियों से निपटने की ताकत देता है. कुछ महीने पहले मुझे मायोसिटिस नाम की एक ऑटोइम्यून कंडीशन डायग्नोस किया गया. मैं इसमें सुधार आने के बाद इसे शेयर करने की उम्मीद कर रही थी, लेकिन मुझे उम्मीद से थोड़ा ज्यादा समय लग रहा है. मैं धीरे-धीरे महसूस कर रही हूं कि हमें हमेशा अपनी मजबूत साइड रखने की जरूरत नही है.
पढ़ें :- बप्पा के आशीर्वाद से शुरू हुआ 'रामायण' का म्यूजिकल सफर, रिलीज हुआ गीत 'जय जय राम
पढ़ें :- वीकेंड पर 'Hanuman Ansh' ने फिर मचाया धमाल, फिल्म के आगे बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ी अक्षय-सैफ की 'हैवान'
इसे स्वीकार करना कुछ ऐसा है, जिससे मैं अभी भी संघर्ष कर रही हूं. डॉक्टरों को भरोसा है कि मैं बहुत जल्द पूरी तरह से ठीक हो जाऊंगी. मेरे अच्छे दिन और बुरे दिन रहे हैं…फिजिकली और इमोशनली रूप से…और यहां तक कि जब यह ऐसा लगता है कि मैं इसका एक और दिन नहीं संभाल सकती, किसी तरह वह पल बीत जाता है. मुझे लगता है कि इसका मतलब केवल यह हो सकता है कि मैं ठीक होने के करीब एक दिन और हूं.
आई लव यू.. ️
यह भी गुजर जाएगा”
इनके वर्कफ्रंट की बात करें तो सामंथा रुथ प्रभु अपनी अपकमिंग बहुभाषी फिल्म ‘यशोदा’ के साथ फैंस को एक बार फिर से लुभाने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसका ट्रेलर हाल ही में जारी किया गया था. इसे सभी भाषाओं में अपार प्यार मिल रहा है.