मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
दुनिया

World News: अमेरिका के वाशिंगटन में सिरफिरे ने 3 लोगों को मारी गोली, हत्या के बाद खुद को भी उड़ाया, CCTV में कैद हुआ संदिग्ध युवक

इंडिया वॉइस

US Shooting: अमेरिका के वाशिंगटन के याकिमा से एक बार फिर से फायरिंग की घटना सामने आई है,याकिमा में एक ‘रैंडम’ शूटिंग’में 3 लोगों के मारे जाने की खबर है,एक 21 वर्षीय युवक ने कन्वेनैंस स्टोर में गोली मारकर 3 लोगों की हत्या कर दी,उसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली,गोलीबारी के इस घटना के बाद एक बार फिर अमेरिका में हथियार कानूनों पर बहस छिड़ गई है.

शेयर करें

Washington:अमेरिका के वाशिंगटन के याकिमा से एक बार फिर से फायरिंग की घटना सामने आई है,याकिमा में एक ‘रैंडम’ शूटिंग’में 3 लोगों के मारे जाने की खबर है,एक 21 वर्षीय युवक ने कन्वेनैंस स्टोर में गोली मारकर 3 लोगों की हत्या कर दी,उसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली,गोलीबारी के इस घटना के बाद एक बार फिर अमेरिका में हथियार कानूनों पर बहस छिड़ गई है.

घटना पर जानकारी देते हुए याकिमा के पुलिस प्रमुख मैट मुर्रे ने कहा कि हत्या सर्किल बाजार में तड़के करीब साढ़े तीन बजे हुई. याकिमा पुलिस प्रमुख ने कहा कि अधिकारियों को संदिग्ध बंदूकधारी के परिवार के एक सदस्य का फोन आया, जिन्होंने कहा कि वे उसे गोदामों के पीछे ढूंढ़ सकते हैं. अधिकारी ने आगे बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही संदिग्ध ने जाहिरा तौर पर खुद को गोली मार ली और अपनी जान दे दी.

रिपोर्ट के अनुसार हत्यारा पहले एक गैस स्टेशन की लॉबी में जाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन वहां दरवाजे बंद थे. पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध सड़क पार कर सर्किल की तरफ गया और स्टोर में बैठे 2 लोगों को गोली मार दी. संदिग्ध फिर दुकान से बाहर चला गया और एक अन्य व्यक्ति को गोली मार दी, जिसकी मौत हो गई.

पुलिस विभाग ने याकिमा काउंटी निवासी 21 वर्षीय जरीद हैडॉक के रूप में संभावित संदिग्ध की पहचान की है. मुर्रे ने सोशल मीडिया संदेश में घटना के बारे में विस्तार से बताए बिना कहा कि शूटिंग ‘रैंडम’ लग रही थी. पीड़ितों और बंदूकधारी के बीच कोई स्पष्ट संघर्ष नहीं था. पुलिस की ओर से बल प्रयोग नहीं किया गया और कोई अधिकारी घायल नहीं हुआ.

शेयर करें