1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. अमेरिका के शिकागो में डकैतों की गोली से घायल 23 वर्षीय भारतीय युवक की हुई मौत

अमेरिका के शिकागो में डकैतों की गोली से घायल 23 वर्षीय भारतीय युवक की हुई मौत

US मृतक नंदेपू और 22 वर्षीय एक अन्य व्यक्ति रविवार शाम करीब 655 बजे एक पार्किंग स्थल के पास थे। तभी एक गाड़ी वहां आई और उसमें सवार बंदूकधारी डकैतों ने उन्हें पकड़ लिया। जब उन्होंने विरोध कया तो डकैतों ने उन्हें गली मार दी। शिकागो पुलिस ने मंगलवार सुबह बताया कि साउथ साइड के प्रिंसटन पार्क में रविवार रात हथियारबंद डकैती के दौरान देवशीष नंदेपु को गोली मार दी गई थी।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Indian killed in US shooting: मंगलवार को एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शिकागो में एक सशस्त्र डकैती के दौरान गोली लगने से 23 वर्षीय एक भारतीय की मौत हो गई। शिकागो पुलिस ने मंगलवार सुबह बताया कि देवशीष नंदेपू को रविवार रात साउथ साइड के प्रिंसटन पार्क में डकैतों ने गोली मार दी थी।

पढ़ें :- PM मोदी @75: सेवा, समर्पण और संकल्प को राज्यों के सीएम का सलाम

23 वर्षीय भारतीय युवक की हुई मौत
मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि 23 वर्षीय भारतीय युवक की गोली लगने से मौत हो गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ओक लॉन के क्राइस्ट मेडिकल सेंटर में सोमवार सुबह 4 बजे के बाद नंदेपू की मौत हो गई। घटना के दौरान उन्हें बगल में गोली मारी गई थी और गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था। रविवार शाम को पार्किंग स्थल के पास मारी गोली

दरअसल, मृतक नंदेपू और 22 वर्षीय एक अन्य व्यक्ति रविवार शाम करीब 6:55 बजे एक पार्किंग स्थल के पास थे। तभी एक गाड़ी वहां आई और उसमें सवार बंदूकधारी डकैतों ने उन्हें पकड़ लिया। इस दौरान उन्होंने मृतक और अन्य से कीमती सामान लुटने का प्रयास किया।

डकैती का विरोध करने पर युवक को मारी गोली
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नंदेपु और उसके दोस्त ने डकैतों का विरध किया तो उन्होंने उन दोनों को गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि युवक के सीने में चोट लगी थी और उसे यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो मेडिकल सेंटर ले जाया गया, जहां एक भारतीय युवक ने दम तोड़ दिया।

पढ़ें :- India Vs Pakistan: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार आमने-सामने, देखें बड़ा मुकाबला
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com