मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
दुनिया

America News: उटा में हुआ दिल दहला देने वाला घटना, अंधाधुंध गोलीबारी में 8 लोगों की दर्दनाक मौत

इंडिया वॉइस

नॉर्थ अमेरिका के उटा से एक दिल-दहला देने वाली दर्दनाक घटना सामने आई है,अमेरिका के उटा राज्य में बुधवार को अंधाधुंध गोलीबारी हुई जिसमें 8 लोगो की दर्दनाक मौत हो गई है,स्थानीय अधिकारियों के अनुसार 8 मारे गए लोग ग्रामीण इलाके के एक ही परिवार के थे

शेयर करें

Washington: नॉर्थ अमेरिका के उटा से एक दिल-दहला देने वाली दर्दनाक घटना सामने आई है,अमेरिका के उटा राज्य में बुधवार को अंधाधुंध गोलीबारी हुई जिसमें 8 लोगो की दर्दनाक मौत हो गई है,स्थानीय अधिकारियों के अनुसार 8 मारे गए लोग ग्रामीण इलाके के एक ही परिवार के थे,इन 8 लोगो के शव घर के भीतर बरामद हुए हैं,

इन 8 लोगो की घर के अंदर गोली मारकर हत्या की गई है,मृतकों में तीन व्यस्क और पांच बच्चे शामिल हैं.लोकल पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार की है. सभी मृतकों के शरीर पर गोली लगने के निशान हैं. मौके पर पुलिस मौजूद है और टीम घटना की वजह का पता लगाने की कोशिश कर रही है. फिलहाल मामले की जांच जारी है. अभी तक हमलावर के बारे में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है.

बता दें कि इससे पहले अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में मंगलवार रात हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और 8 वर्षीय एक बच्चे सहित तीन लोग घायल हो गए थे. मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग का कहना था कि शाम लगभग छह बजे गोलीबारी के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई.

शेयर करें