1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जेल से आजाद हुआ अमेरिकी बंदी,  बोला- ‘गुड बाय गोरखपुर’, वीजा में फर्जीवाड़ा के आरोप में था बंद

जेल से आजाद हुआ अमेरिकी बंदी,  बोला- ‘गुड बाय गोरखपुर’, वीजा में फर्जीवाड़ा के आरोप में था बंद

वीजा में फर्जीवाड़ा के आरोप में नेपाल बॉर्डर से पकड़ा गया अमेरिकी बंदी स्कॉट बायड क्नोक्स (60) बुधवार को जिला कारागार से रिहा हो गया। जाते समय उसने हाथ जोड़कर सभी को नमस्ते किया। इसके बाद हाथ हिलाकर ‘गुड बाय गोरखपुर’ बोलते हुए रवाना हो गया। एग्जिट कार्ड आने तक स्कॉट बायड महराजगंज में ही पुलिस की देखरेख में रहेगा।

By HO BUREAU 

Updated Date

गोरखपुर। वीजा में फर्जीवाड़ा के आरोप में नेपाल बॉर्डर से पकड़ा गया अमेरिकी बंदी स्कॉट बायड क्नोक्स (60) बुधवार को जिला कारागार से रिहा हो गया। जाते समय उसने हाथ जोड़कर सभी को नमस्ते किया। इसके बाद हाथ हिलाकर ‘गुड बाय गोरखपुर’ बोलते हुए रवाना हो गया। एग्जिट कार्ड आने तक स्कॉट बायड महराजगंज में ही पुलिस की देखरेख में रहेगा।

पढ़ें :- UP: गोरखपुर में भीषण हादसा, दो बाइकों की भिड़ंत में 2 बच्चों सहित 5 की मौत, उजड़ गया परिवार

एग्जिट कार्ड आने पर पुलिस टीम उसे दिल्ली लेकर जाएगी। वहां अमेरिकी दूतावास की मदद से उसे उसके घर भेजा जाएगा। अभी कुछ दिन पहले ही उसके अमेरिकी दोस्त ने कोर्ट में जुर्माने की रकम 90 हजार जमा कराई है। यदि यह नहीं जमा होता तो उसे छह माह अतिरिक्त सजा काटनी पड़ती।

मालूम हो कि स्कॉट बायड 26 जून 2015 को भारत आया था। वर्ष 2016 में वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी उसने देश नहीं छोड़ा। तीन जून 2022 को बिहार की रक्सौल सीमा से स्कॉट ने नेपाल जाने का प्रयास किया, लेकिन लौटा दिया गया। फिर 15 जून, 2022 की शाम वह सोनौली सीमा पर पहुंचा।

अधिकारियों को पासपोर्ट दिखाया, जिस पर छह जून  2022 को मुंबई पहुंचने की मुहर लगी थी। संदेह होने पर इमिग्रेशन के अधिकारियों ने छानबीन की तो स्कॉट की जालसाजी का भंडाफोड़ हो गया। इमिग्रेशन अधिकारी की तहरीर पर केस दर्ज कर महराजगंज जिले की सोनौली थाना पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था।

पढ़ें :- गोरखपुर के ‘मरीन ड्राइव’ पर मिलेगा उत्तर भारत के पहले फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का लुत्फ, CM योगी करेंगे उद्घाटन
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com