1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Jharkhand News: हेमंत सोरेन को खदान देने वाला अफसर सत्‍यजीत लापता… निशिकांत ने खोली पोल

Jharkhand News: हेमंत सोरेन को खदान देने वाला अफसर सत्‍यजीत लापता… निशिकांत ने खोली पोल

Hemant Soren Mine Lease Case : सीएम हेमंत सोरेन को खदान लीज का पट्टा देने वाले रांची के जिला खनन अधिकारी सत्यजीत कुमार लापता हो गये हैं। उन्होंने अपनी नौकरी से इस्तीफा से दिया।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

रांची, 18 मई 2020। Hemant Soren Mine Lease Case झारखंड में अवैध रूप से खदान लीज लेने के मामले में फंसे सीएम हेमंत सोरेन के केस में नया मोड़ आ गया है। भाजपा सांसद निशिकांत दूबे ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए दावा किया कि सीएम को खदान लीज देने वाले रांची के जिला खनन अधिकारी सत्यजीत कुमार लापता हो गए हैं। निशिकांत के इस ट्वीट से सियासी भूचाल आ गया है। 

निशिकांत ने ट्विटर पर लिखा- “जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री हेमंत जी के नाम माइनिंग लीज देने वाले खनन पदाधिकारी सत्यजीत कुमार ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया है व गायब हो गए हैं? यदि यह सही है तो प्रवर्तन निदेशालय, झारखंड पुलिस और आयकर विभाग को इनकी खोजबीन करनी चाहिए।”

पढ़ें :- BJP मुख्यालय में रणनीतिक बैठक: जे.पी. नड्डा की अध्यक्षता में महासचिवों के साथ चुनावी समीक्षा

इन दिनों झारखंड की सरकार चारों ओर से घिरती नजर आ रही है। झारखंड की आईएएस पूजा सिंघल पर ईडी के छापे और उनसे मिली अवैध नकदी के बाद से ही सरकार की नींद उड़ी हुई हैं। इस पर भाजपा व निशिकांत दूबे उन पर लगातार हमलावर बने हुए हैं।

पढ़ें :- झारखंड में तकरारः बंद पड़ी खदानों की जमीन राज्य सरकार को लौटाए केंद्रः सोरेन

निशिकांत ने अपने एक ट्वीट में लिखा- “इ विनीत कौन है? बड़ा रसूखदार है दरबार में? गजबे तिलिस्म है रे भाई…”

इस ट्वीट में निशिकांत दूबे ने सरकार को एक बार फिर निशाने पर लिया है। इस ट्वीट में उन्होंने किसी विनीत नाम के शख्स का जिक्र किया है और दावा किया है कि उस शख्स की सीएम से दरबार में काफी रसूख है। निशिकांत ने सरकार के कार्यों को तिलिस्मी बताया है।

पढ़ें :- झारखंड में सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद बीजेपी नेता प्रतिपक्ष के नाम पर लगी सबकी निगाहें

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com