1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Rahul Gandhi Controversy: राहुल की टिप्पणी पर Anurag Thakur बोले, ‘राहुल के बयान पर हैरानी नहीं’

Rahul Gandhi Controversy: राहुल की टिप्पणी पर Anurag Thakur बोले, ‘राहुल के बयान पर हैरानी नहीं’

Rahul Gandhi Controversy: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर चीन के नाम पर ‘‘भय फैलाने’’ का शनिवार को आरोप लगाया और हैरानी जताई कि क्या विपक्षी नेता का सशस्त्र बलों से भरोसा उठ गया है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Rahul Gandhi Controversy: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर चीन के नाम पर ‘‘भय फैलाने’’ का शनिवार को आरोप लगाया और हैरानी जताई कि क्या विपक्षी नेता का सशस्त्र बलों से भरोसा उठ गया है।

पढ़ें :- एलपीजी गैस की किल्लत से आम जनता, पीजी और रेस्टोरेंट संचालक परेशान

ठाकुर ने गांधी की इस टिप्पणी के लिए उनकी आलोचना करते हुए कि चीनी ‘‘हमारे सैनिकों को पीट रहे थे।’’ ठाकुर ने दावा किया कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष चीनियों के साथ ‘‘सूप’’ पीने में व्यस्त थे, जब डोकलाम में भारतीय सैनिक चीनी जवानों से लड़ रहे थे।

ठाकुर ने कहा, ‘‘इन लोगों की आदत है चीन के नाम पर डर फैलाना। लेकिन यह 1962 का भारत नहीं है, बल्कि यह 2014 का भारत है। भारत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) शासन के दौरान तत्कालीन सरकार ने सशस्त्र बलों को बुलेटप्रूफ जैकेट या राफेल लड़ाकू विमान उपलब्ध कराकर सशक्त नहीं बनाया था।

उन्होंने कहा, ‘‘आज भारत में 300 से अधिक रक्षा उपकरण बनाये जा रहे हैं। भारत अब रक्षा उपकरणों का निर्यातक है और आयातक नहीं है। यह ‘आत्मनिर्भर भारत’ है।’’

पढ़ें :- 48 साल का ‘सत्ता का पता’ खाली करने का नोटिस! कांग्रेस को 28 मार्च तक अकबर रोड ऑफिस छोड़ने का आदेश

राहुल ने शुक्रवार को आरोप लगाया था कि चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है, जबकि भारत सरकार सोई हुई है और खतरे को नजरअंदाज करने की कोशिश कर रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com