वाराणसी, 25 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारक सांसद भगवंत मान ने रोड शो कर पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी माहौल बनाने की जोरदार कोशिश की। भगवंत मान ने शहर उत्तरी विधानसभा में पांडेयपुर चौराहे पर स्थित मुंशी प्रेमचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रोड शो की शुरुआत पार्टी के कार्यकर्ताओं के हुजूम के साथ की।
पढ़ें :- DUSU Result 2026: ABVP की जीत पर जश्न, हार के बाद NSUI का पलटवार, कहा - हम चुनाव हारे नहीं, कोर्ट जाएंगे
उत्तरी विधानसभा, वाराणसी से AAP प्रत्याशी डॉ० आशीष जैसवाल के समर्थन में @AAPPunjab के सीएम उम्मीदवार, लोकप्रिय सांसद @BhagwantMann जी ने रोडशो कर लोगों से बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे अहम मुद्दों पर वोट करने की अपील की, साथ में प्रदेश सहप्रभारी @aapabhinav जी
मौजूद रहें। pic.twitter.com/KvPCuH9l0D— Aam Aadmi Party- Uttar Pradesh (@AAPUttarPradesh) February 25, 2022
AAP सांसद ने पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में आयोजित जनसभा में BJP पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए जिस तरह दिल्ली में कार्य कर रहीं हैं। उसी प्रकार उत्तर-प्रदेश को भी खुशहाल बनाने का काम करेगी।
पढ़ें :- 'देश के पूरे सिस्टम पर कुछ लोगों का कब्जा...', छात्रों की गूंज कार्यक्रम में बोले राहुल गांधी
‘आप’ के वादे
भगवंत मान ने कहा कि यूपी में ‘आप’ पार्टी की सरकार बनने के बाद घरेलू बिजली 300 यूनिट मुफ्त दी जाएगी, किसानों को कृषि कार्य के लिए मुफ्त बिजली, सभी तरह के कर्ज माफ कर दिया जाएगा। बेरोजगारों को 10 लाख नौकरी और नौकरी जब तक नहीं मिलती है तब तक 5000 रुपए प्रतिमाह रोजगार भत्ता दिया जायेगा।
‘पंजाब में झाड़ू चली है और अब उत्तर प्रदेश में भी चलेगी’
मान ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि पंजाब में झाड़ू चली है और अब उत्तर प्रदेश में भी चलेगी। ‘आम आदमी पार्टी’ स्कूलों, अस्पतालों, महिला सशक्तिकरण की राजनीति करती है। अब ये आप को सोचना है कि वोट किसके लिए करना है नफरत के लिए या अच्छे स्कूलों, सीवर, सड़क, पेयजल और अस्पतालों के लिए।