1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Ayodhya रेप केस पर UP पुलिस का बड़ा एक्शन, बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर

Ayodhya रेप केस पर UP पुलिस का बड़ा एक्शन, बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले थाना क्षेत्र के एक गांव में 4 साल की दलित बच्ची से दुष्कर्म की घटना में पुलिस मुठभेड़ में आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर लिया गया है

By up bureau 

Updated Date

महराजगंज। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले थाना क्षेत्र के एक गांव में 4 साल की दलित बच्ची से दुष्कर्म की घटना में पुलिस मुठभेड़ में आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर लिया गया है। यूपी पुलिस ने कुछ ही घंटे के मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी पुलिस टीम पर फायर कर भाग रहा था। थाना महाराजगंज के ही ऐमी आलापुर रोड पर तारापुर गांव के पास मुठभेड़ हुई।

पढ़ें :- बरेली रेलवे स्टेशन पर किशोरी से रेप का आरोपी गिरफ्तार, नेपाल जाकर उड़ाता था अपराध की कमाई

यह है पूरा मामला

बता दें कि महाराजगंज थाना क्षेत्र के कुम्भीय गांव में सोमवार शाम एक 4 वर्षीय बच्ची के दुष्कर्म किया गया था। इसके बाद बच्ची ने परिजनों को आरोपी की करतूत बताई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे थे। इस घटना के बाद गांव में तनाव बढ़ गया था। किसी भी तरह की अराजकता को रोकने के लिए पुलिस को तैनात किया गया है। इसके साथ ही बच्ची को इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती किया गया है।

गांव में पुलिस फोर्स तैनात

वही थाना प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि, ‘बच्ची तीन घंटे से अपने घर से गायब थी, जिसे परिवार वालों ने काफी खोजबीन के बाद आरोपी युवक के घर में पाया। घटना की जानकारी मिलते ही आरोपी मौके से फरार हो गया था जिसे अब पकङ लिया गया है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

पढ़ें :- हरदोई में दो युवतियों की गहरी दोस्ती बनी चर्चा का विषय, साथ रहने की जिद ने मचाया हड़कंप

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com