1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP : हिन्दू लड़कों से शादी करें मुस्लिम … अयोध्या के संत राजू दास के विवादित पोस्ट से मचा हड़कंप

UP : हिन्दू लड़कों से शादी करें मुस्लिम … अयोध्या के संत राजू दास के विवादित पोस्ट से मचा हड़कंप

राम मंदिर के उद्घाटन से लेकर लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों तक अयोध्या शहर लगातार सुर्खियों में है। वहीं अयोध्या के एक संत का लव जिहाद पर दिया हुआ

By up bureau 

Updated Date

अयोध्या। राम मंदिर के उद्घाटन से लेकर लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों तक अयोध्या शहर लगातार सुर्खियों में है। वहीं अयोध्या के एक संत का लव जिहाद पर दिया हुआ बयान विवादों में आ गया है। इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर भी हड़कंप मच गया है। बात यूपी पुलिस तक पहुंची तो संत ने फौरन अपना पोस्ट डिलीट कर दिया। मगर अब ये पोस्ट धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है। पोस्ट देखने के बाद मुस्लिम समुदाए के कई लोग बुरी तरह से भड़क गए हैं। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है?

पढ़ें :- मायावती ने दी भतीजे आकाश आनंद को बड़ी जिम्मेदारी, बनाया बीएसपी का कोऑर्डिनेटर

क्या है मामला?

दरअसल अयोध्या में गंभीराया ये हिन्दू-मुस्लिम विवाद संत राजू दास के बयान से शुरू हुआ है। संत राजू दास ने कई बार तीन तलाक और हलाला पर विवादित टिप्पणियां की हैं। कल यानी 13 जून की शाम को एक बार फिर उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि जब हिन्दू लड़कियां मुस्लिम से निकाह कर सकती हैं तो मुस्लिम लड़कियों को भी हिन्दू लड़कों से शादी करनी चाहिए। ताकि मुस्लिम लड़कियां तीन तलाक और हलाला से मुक्त होकर आजादी से अपना जीवन खुशी खुशी जी सकें।

यूपी पुलिस से की शिकायत

पढ़ें :- अखिलेश यादव को लेकर बीजेपी सांसद का बड़ा दावा, सियासी हलकों में हलचल तेज

संत राजू दास के इस पोस्ट पर कई लोगों ने आपत्ति जतानी शुरू कर दी तो कुछ लोगों ने इसकी शिकायत यूपी पुलिस से लगा दी। इसी कड़ी में एक यूजर ने अयोध्या पुलिस और यूपी पुलिस को टैग करते हुए लिखा कि कृप्या इस तरह की भड़काऊ पोस्ट पर एक्शन लें, जिसमें मुस्लिम महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा है। ये अयोध्या के महंत राजू दास का ऑफिशियल अकाउंट है।

बता दें कि इस पोस्ट के साथ संत राजू दास ने एक तस्वीर भी साझा की थी। इस फोटो में एक भगवाधारी शख्स बेड पर बैठा था। शख्स ने माथे पर तिलक और रुद्राक्ष भी धारण किया था। वहीं उसकी गोंद में बुरका पहने एक युवती बैठी दिखाई दे रही थी। युवती के माथे पर ओम का तिलक था और उसने चेहरे पर नकाब नहीं पहना था। हालांकि पोस्ट वायरल होने के बाद संत राजू दास ने इसे डिलीट कर दिया। मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी और ये पोस्ट ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो चुका था।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com