Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में बीटेक के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, कई विषयों में फेल होने से रहता था परेशान

दिल्ली में बीटेक के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, कई विषयों में फेल होने से रहता था परेशान

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली। आईआईटी दिल्ली में बीटेक के छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह कई पेपरों में फेल हो गया था। उसे हॉस्टल खाली करने का छह महीने का समय दिया गया था। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बीटेक (सत्र 2019-2023) के छात्र अनिल कुमार (21) ने फांसी लगाकर जान दे दी।

पढ़ें :- बोर्ड परीक्षा का पहला दिनः संभल में शिक्षा मंत्री ने तिलक लगाकर परीक्षार्थियों का किया स्वागत

दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त मनोज सी ने बताया कि पुलिस को शुक्रवार शाम 6 बजे आईआईटी दिल्ली के विंध्याचल हॉस्टल में एक छात्र द्वारा खुदकुशी करने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि आईआईटी से बीटेक (गणित) कर रहे छात्र अनिल कुमार ने फांसी लगाई है।

हॉस्टल के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। जांच में पता लगा कि उसने कुछ विषय पूरे नहीं किए थे। इस कारण वह हॉस्टल में छह महीने के एक्सटेंशन पर रह रहा था। हॉस्टल नियमों के मुताबिक छात्र को जून में हॉस्टल खाली करना था, लेकिन वह कुछ विषयों में उत्तीर्ण नहीं हो सका और उसे इन विषयों को पास करने के लिए छह महीने का विस्तार दिया गया।

कमरे के दरवाजे को दमकल विभाग ने तोड़ा था। गेट तोड़ने के समय डीन ऑफ स्टूडेंट्स/सीएमओ आईआईटी, मुख्य सुरक्षा अधिकारी, क्राइम टीम और फोरेंसिक टीमें भी मौजूद थीं। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। किशनगढ़ थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पढ़ें :- हरियाणाः केंद्रीय कृषि मंत्री ने किसानों को बातचीत के लिए बुलाया
Advertisement