Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. छत्तीसगढ़
  3. छत्तीसगढ़ में बदहाल व्यवस्थाः घायल को खाट पर लेटाकर हॉस्पिटल पहुंचे परिजन

छत्तीसगढ़ में बदहाल व्यवस्थाः घायल को खाट पर लेटाकर हॉस्पिटल पहुंचे परिजन

By Rajni 

Updated Date

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर नगर पंचायत क्षेत्र में बदहाल व्यवस्था की तस्वीर सामने आई है। यहां एक गंभीर रूप से घायल युवक को खाट पर अस्पताल पहुंचाया गया है।

पढ़ें :- दिल्ली में मेगा प्लांटेशन ड्राइव तेज, 50 लाख से ज्यादा लगाए गए पौधे

नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड एक नवापारा में एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया। जब 108 एंबुलेंस को फोन किया गया तो एंबुलेंस मौके तक पहुंच ही नहीं पाई। मजबूरन ग्रामीणों ने युवक को खाट पर लेटाकर अस्पताल तक पहुंचाया। ग्रामीण शासन और प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगा रहे हैं।

सड़क न होने से घर तक नहीं पहुंच पाई एंबुलेंस

लोगों का कहना है कि हर साल नगर पंचायत को टैक्स देने के बाद भी आज तक वार्ड क्रमांक एक विकास से कोसों दूर है। मामले में बीएमओ शशांक सिंह ने बताया कि 108 एंबुलेंस भेजा गया था, लेकिन सड़क नहीं होने की वजह से एंबुलेंस को वापस बुला लिया गया। बाद में गांव वालों ने खाट का सहारा लेकर मरीज को अस्पताल पहुंचाया।

देखने वाली बात होगी कि सरकारों के विकास के दावों के बीच वाड्रफनगर में वार्ड क्र. 1 के ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं कब तक मिल पाती हैं।

पढ़ें :- FCRA AMENDMENT BILL 2026 : विदेशी फंडिंग पर नया कानून...क्या बदलेगा? जानिए 1976 से 2026 तक पूरी कहानी

वहीं पूरे मामले में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमिला श्यामले से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह रास्ता जंगल की जमीन से होकर गुजरता है और अभी तक फॉरेस्ट क्लीयरेंस नहीं मिला है। जैसे ही वन विभाग की अनुमति मिलती है, उसे तत्काल बनाया जाएगा।

Advertisement