Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: BJP सांसद हरीश दिवेदी और उनके भाइयों को MP_MLA कोर्ट ने नोटिस जारी किया,11 नवंबर तक हाजिर होने का आदेश

UP News: BJP सांसद हरीश दिवेदी और उनके भाइयों को MP_MLA कोर्ट ने नोटिस जारी किया,11 नवंबर तक हाजिर होने का आदेश

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Basti News: उत्तर-प्रदेश के बस्ती से BJP सांसद हरीश दिवेदी और उनके भाइयों को MP_MLA कोर्ट ने धारा 82 के तहत नोटिस जारी किया है ,11 नवंबर तक सांसद और उनके भाइयों को कोर्ट में हाजिर होना है,लोकसभा चुनाव 2019 में लोक गठबंधन पार्टी से इनके रिश्तेदार ( पंकज दुबे)चुनाव लड़ रहे थे ,उस समय प्रचार के दौरान मारपीट हुई थी,जिसमे पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगा दिया था

पढ़ें :- अटल जी ने देश में राजनीतिक स्थिरता, राष्ट्रीय समन्वय और सुशासन की मजबूत नींव रखी : CM योगी

जिस पर वादी पंकज दुबे की प्रोटेस्ट एप्लिकेशन पर कोर्ट ने यह कार्रवाई की है,कोर्ट के तलब करने के बाद भी सांसद और उनके भाई नहीं हाजिर हुए,जिसके बाद 27 जुलाई को थाना,10 अगस्त को SP,22 सितंबर को DIG को नोटिस जारी किया गया,इन सभी को नोटिस जारी होने के बाद भी हरीश दिवेदी और उनके भाई हाजिर नहीं हुए ,सांसद हरीश दिवेदी और उनके भाइयों के ऊपर धारा 323, 324, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज है,बार बार नोटिस जारी करने के बाद भी जब सांसद और उनके भाई हाजिर नहीं हुए तो कोर्ट ने नोटिस जारी कर उन्हें पेश करने का आदेश दिया है

एमपी-एमएलए कोर्ट ने धारा 82 के तहत एसपी बस्ती को अंतिम नोटिस जारी कर 11 नवंबर तक हाजिर करने का समय दिया है. अगर इस बार भी कोर्ट की नोटिस पर सांसद हरीश दिवेदी और उनके दो भाई हाजिर नहीं हुए तो कोर्ट धारा 83 के तहत कार्रवाई करने का आदेश दे सकती है, जिसमे कुर्की का प्रावधान है.

Advertisement