1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंतीः पूर्व प्रधानमंत्री को किया याद, कहा- मानव सेवा की उत्कृष्ट मिसाल है रक्तदान

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंतीः पूर्व प्रधानमंत्री को किया याद, कहा- मानव सेवा की उत्कृष्ट मिसाल है रक्तदान

पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 99वीं जयंती पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा सोमवार को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए।

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 99वीं जयंती पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा सोमवार को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए।

पढ़ें :- IPL 2026 का आगाज़, क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह

सोमवार को प्रातः श्री सचदेवा ने दिल्ली के कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व प्रधान मंत्री की समाधि सदैव अटल पर पुष्पांजलि अर्पित की और समाजिक संस्था ज्ञान फाऊँडेशन द्वारा गुड गवर्नेंस और अटल जी के जीवन पर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता के उद्घाटन में सम्मलित हुए।

दोपहर में श्री सचदेवा ने दिल्ली भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा दिल्ली भाजपा कार्यालय में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। तत्पश्चात कालका जी में माता चकेरी देवी फाउंडेशन द्वारा पूर्व प्रधान मंत्री की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित की। रक्तदान शिविर में श्री सचदेवा एवं मोर्चा अध्यक्ष मोहन लाल गिहारा सहित लगभग 105 भाजपाइयों ने रक्तदान किया।

इस कार्यक्रम में भाजपा के केंद्रीय संसदीय बोर्ड के सदस्य सत्यनारायण जटिया, दिल्ली भाजपा महामंत्री योगेन्द्र चंदौलिया, दिल्ली भाजपा संगठन महामंत्री पवन राणा, प्रदेश कोषाध्यक्ष सतीश गर्ग और असम के सह प्रभारी पवन शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस मौके पर श्री सचदेवा ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा की उत्कृष्ट मिसाल है। भाजपा हमेशा से ही सेवा के भाव से इस तरह के आयोजन करती रही है।

कहा कि भाजपा हमेशा से ही देश एवं समाज को आगे रखकर चलने वाली पार्टी रही है क्योंकि भाजपा के पास अपना सिद्धांत है जिससे उसने कभी भी समझौता नहीं किया है। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती इतनी उत्सुकता के साथ मना रहा है तो उसका सबसे बड़ा कारण है कि उन्होंने कभी भी अपने सिद्धांतों के साथ समझौता नहीं किया।

पढ़ें :- 1 अप्रैल से बदल जाएगी आपकी ज़िंदगी? टैक्स से लेकर दिल्ली के ‘ग्रीन प्लान’ तक- क्या नया ला रही है सरकार 2026 में!

मोहन लाल गिहारा ने कहा कि आज के रक्तदान शिविर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान करके श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को सच्ची श्रद्धांजलि दी। उधर, कालका जी में आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री सचदेवा ने स्थानीय पार्षद योगिता सिंह की उपस्थिति में महिलाओं को सिलाई मशीनें बांटी। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया रिलेशन प्रमुख विक्रम मित्तल, कार्यालय मंत्री बृजेश राय, मयूर विहार जिला भाजपा अध्यक्ष विजेन्द्र धामा भी उपस्थित थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com