Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. टॉलीवुड
  3. सलमान खान को हुआ डेंगू,करण जौहर होस्ट करेंगे ‘बिग बॉस’

सलमान खान को हुआ डेंगू,करण जौहर होस्ट करेंगे ‘बिग बॉस’

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और रियलिटी शो बिग बॉस के प्रशंसकों के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. हाल ही में आईं खबरों के मुताबिक अभिनेता कुछ दिनों तक बिग बॉस में शामिल नहीं हो पाएंगे. दरअसल, एक्टर की तबीयत खराब होने की वजह से फैंस को बिग बॉस सलमान खान के बिना ही देखना पड़ेगा .

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: जानें हेल्थ टिप्स और उपाय

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेता को डेंगू होने की वजह से अब दर्शक कुछ समय के लिए भाईजान को बिग बॉस में नहीं देख पाएंगे. उनकी जगह अब मशहूर फिल्म मेकर करण जौहर इस शो के कुछ एपिसोड्स होस्ट करते दिखेंगे,इससे पहले करण ने बिग बॉस के ओटीटी वर्जन के पहले सीजन को भी होस्ट किया था. ऐसे में सलमान की हालत देखते हुए अब करण को कुछ समय के लिए बिग बॉस 16 की कमान सौंप गई है.

सूत्रों के अनुसार सलमान खान को डेंगू हो गया है, इसलिए वे ‘बिग बॉस 16’ के अगले कुछ एपिसोड्स को होस्ट नहीं करेंगे. करण जौहर भाईजान को मना भी नहीं कर सकते थे, क्योंकि वे मुश्किल वक्त में करण जौहर के साथ खड़े रहे हैं.

जब करण जौहर की ‘कुछ कुछ होता है’ में सितारों ने दूसरा लीड रोल निभाने से मना कर दिया था, तब सलमान खान ने यह रोल निभाकर निर्देशक की परेशानी दूर की थी. करण जौहर ने ‘बिग बॉस ओटीटी’ को भी होस्ट किया है. यह देखना दिलचस्प होगा कि वे कंटेस्टेंट के साथ कैसा व्यवहार करते हैं .

करण जौहर को मोटी रकम

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: हृदय और BP पर असर, रहें सतर्क

इसके अलावा, कलर्स और एंडेमोल ने करण को एक ऐसा ऑफर दिया, जिसे वह मना नहीं कर सके। यानी कि उन्हें शो को होस्ट करने के लिए मोटी रकम दी गई है.

Advertisement