Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. गैलरी
  3. Birthday Special Abhishek Bachchan: मंजिलें किसी की भी आसान नहीं होती, अभिषेक बच्चन ने एलआईसी एजेंट के तौर पर की थी करियर की शुरुआत

Birthday Special Abhishek Bachchan: मंजिलें किसी की भी आसान नहीं होती, अभिषेक बच्चन ने एलआईसी एजेंट के तौर पर की थी करियर की शुरुआत

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

जूनियर बच्चन के नाम से मशहूर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री जया बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन और सुलझे हुए अभिनेताओं में से एक हैं। 5 फरवरी, 1976 को जन्में अभिषेक बच्चन ने अपने करियर की शुरुआत एक एलआईसी एजेंट के तौर पर की। इसके बाद उन्होंने अपने पिता की कंपनी ‘एबीसीएल’ में काम किया।

पढ़ें :- वरुण धवन और मृणाल ठाकुर की केमिस्ट्री: पर्दे पर ताज़गी का नया धमाका

लेकिन जल्द ही अभिषेक ने फिल्म जगत का रुख करते हुए साल 2000 में आई फिल्म ‘रिफ्यूजी ‘ से बतौर अभिनेता फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन फिल्म में अभिषेक के अभिनय को काफी सराहा गया।

इसके बाद अभिषेक को पूर्व मिस वर्ल्ड एवं अभिनेत्री ऐश्वर्या रॉय के साथ फिल्म ‘ढाई अक्षर प्रेम के’ और ‘कुछ ना कहो’ में अभिनय करने का मौका मिला। लेकिन यह फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल रही। इस दौरान अभिषेक और ऐश्वर्या दोनों में गहरी दोस्ती हो गई।

पढ़ें :- समर वेकेशन में घूमने के लिए भारत के अंडररेटेड टूरिस्ट प्लेस

लेकिन अभिषेक के करियर में उनकी किस्मत ने साथ नहीं दिया और चार साल में उनकी 15 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल रही l साल 2004 में अभिषेक की किस्मत चमकी और इसी साल उन्हें संजय गांधवी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘धूम’ में अभिनय करने का मौका मिला। यह फिल्म अभिषेक की पहली सुपरहिट फिल्म साबित हुई। फिल्म में अभिषेक ने अपने अभिनय से न सिर्फ अपनी पहचान बनाई, बल्कि दर्शकों के दिलों को भी जीता।

इसके बाद अभिषेक को साल 2005 में आई फिल्म ‘बंटी और बबली’ में अभिनय करने का मौका मिला। फिल्म में अभिषेक के अभिनय को काफी पसंद किया गया और यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही।

पढ़ें :- दिल्ली में आज से शुरू हुआ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026, दुनियाभर की फिल्मों का होगा संगम

इसके साथ ही इस फिल्म की दिलचस्प बात यह रही कि इस फिल्म के जरिये अभिषेक बच्चन को फिल्म के गाने ‘कजरा रे’ में ऐश्वर्या के साथ फिर से अभिनय करने का मौका मिला, जिसके बाद दोनों की नजदीकियां और बढ़ी और प्यार हो गया। यह प्यार साल 2006 में आई फिल्म ‘उमराव जान’ की शूटिंग के समय परवान चढ़ा।

इसके बाद दोनों ने फिल्म ‘धूम 2 ‘और ‘गुरु’ में साथ में अभिनय किया और इस दौरान दोनों ने शादी का फैसला लिया।अभिषेक और ऐश्वर्या ने 20 अप्रैल, 2007 को परिवार की सहमति से शादी कर ली। उनकी एक बेटी आराध्या हैं।

अभिषेक ने कई फिल्मों में शानदार अभिनय किया, जिनमें सरकार, दस, ब्लफमास्टर, कभी अलविदा न कहना, गुरु, सरकार राज, पा, बोल बच्चन, हॉउसफुल, बिगबुल आदि शामिल हैं। अभिषेक बच्चन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। देश-विदेश में उनके चाहनेवालों की संख्या लाखों में हैं। अभिषेक बच्चन जल्द ही सोशियो कॉमेडी फिल्म दसवीं में अभिनय करते नजर आएंगे।

पढ़ें :- उत्तराखंडः लगातार बारिश के चलते सैलानियों के लिए 31 अगस्त तक फाटो जोन बंद
Advertisement